Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: गोवर्धन की मानसी गंगा में डूबने से दो छात्रों की मौत, परिवारों में मातम

by Tarun Bhardwaj • August 8, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,मथुरा। भरतपुर से आए दो छात्रों की मानसी गंगा गोवर्धन में डूबने से मौत हो गई। किशोरो की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया।

डीग के गांव लुहावाड़, कुम्हेर निवासी सतीश का बेटा कृष्णा भरतपुर में हाई स्कूल में पढ़ रहा था। नगला अहूआ (फरह) निवासी हरवीर ने भी मकान बना रखा है। उसके दोनों बेटे अमन और मोनू वहीं रहकर पढ़ रहे हैं।

बताया गया कि कि कृष्णा अपने दोस्त अमन और सोनू के साथ कल सायं को गोवर्धन की परिक्रमा करने के लिए गया था। परिक्रमा करने के बाद तीनो मानसी गंगा में स्नान करने लगे। इसी दौरान कृष्णा और अमन का पैर फिसल गया और वह मानसी गंगा के गहरे पानी में डूबने लगे। मोनू ने दोनों को बचाने के लिए शोर किय। लोग जब तक उन्हें बचा पाते दोनों मानसी गंगा के गहरे पानी में डूब गए।

भाई और कृष्णा के मानसी गंगा डूबने की खबर मोनू ने परिवार के लोगों की। परिवार के लोगों में इस समाचार के मिलने पर कोहराम मच गया। परिवार के लोग भी गोवर्धन पहुंच गए। एक किशोर का शव तो देर सायं निकल आया। कृष्णा का शव आज प्रात: मानसी गंगा से निकाला गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़े: – Mathura News: सुप्रीम कोर्ट ने बांके बिहारी मंदिर ट्रस्ट अध्यादेश पर लगाई रोक, अंतरिम समिति का गठन

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.