Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे पर ईंटों से भरे ट्रैक्टर से टकराई वैगनार कार, कार चालक सहित सात घायल

by Tarun Bhardwaj • October 6, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस वे पर आज प्रात: वैगनार कार ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। दुर्घटना में कार चाल के अलावा नेपाली मूल के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। बीती रात ड्यूटी करके बाइक से गांव लौटते रोडवेज बस चालक को कुम्हा के समीप कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।

थाना नौहझील के यमुना एक्सप्रेस वे पर आज प्रात: अगरा नोएडा मार्ग पर माइल स्टोन संख्या 63 के समीप परआगरा से नोएडा की दिशा में जा रही एक वेगनार कार सड़क पर ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली को मौके पर ही छोड़ कर भाग गया। दुर्घटना का पता लगने पर .यमुना एक्सप्रेस वे के कर्मचारी और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वैगनार कार में फंसे घायलों को किस तरह बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार घायलों में कार चालक विकास शर्मा निवासी गुड़गांवा, हरियाणा के अलावा नैपाल के रहने वाली सविता (25) उसका तीन साल का बेटा हेमता, राजु उर्फ राजकुमार(13), लक्ष्मी व सुनीता शामिल है। इनमें एक अज्ञात नैपाली भी है। पुलिस ने घायलों नौहझील पीएचसी पर इलाज के लिए भेज दिया। अज्ञात नेपाली की हालत सीरियस होने के कारण एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घायलों के परिवार को दुर्घटना के बारे में सूचना दे दी है।

मथुरा डिपो का बस चालक पप्पू पुत्र लाखन सिंह निवासी बढ़ेरा, रविवार की रात ड्यूटी खत्म करने केबाद रविवार को 11 बजे गांव के लिए बाइक से लौट रहा था। चालक को मथुरा- हाथरस मार्ग पर गांव कुम्हा के समीप तेज गति से आती कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में पप्पू गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को हाथरस के हास्पिटल भेज दिया।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: Mathura News: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला शरद पूर्णिमा पर ठाकुर बांकेबिहारी की शरण में पहुंचे

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.