Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: वृंदावन में बनकर तैयार हुआ दुनिया का सबसे विशाल ‘चंद्रोदय मंदिर’, पीएम मोदी कर सकते हैं लोकार्पण

by Tarun Bhardwaj • May 2, 2026
World's largest 'Chandrodaya Temple' has been completed in Vrindavan

Mathura News: वृंदावन में बनकर तैयार हुआ दुनिया का सबसे विशाल ‘चंद्रोदय मंदिर’, पीएम मोदी कर सकते हैं लोकार्पण

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। कान्हा की नगरी में देश का सबसे भव्य और ऊंचा चंद्रोदय मंदिर अब अपने अंतिम स्वरूप में आ चुका है। इस गगनचुंबी मंदिर के निर्माण के साथ ही मथुरा-वृंदावन के नाम एक नया वैश्विक कीर्तिमान जुड़ने जा रहा है। ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस माह के अंत में, यानी 25 से 30 मई के बीच, इस अद्वितीय मंदिर का लोकार्पण कर सकते हैं।

मंदिर की भव्यता

वृंदावन-छटीकरा मार्ग पर स्थित यह मंदिर आधुनिक इंजीनियरिंग और प्राचीन स्थापत्य कला का एक बेजोड़ संगम है। यह मंदिर दिल्ली की ऐतिहासिक कुतुब मीनार से भी तीन गुना ज्यादा ऊंचा होगा। 210 मीटर ऊंचे इस मंदिर की मजबूती के लिए नींव को 55 मीटर गहरा रखा गया है, जो बुर्ज खलीफा की नींव (50 मीटर) से भी अधिक है। मंदिर के शिखर पर रखे जाने वाले टेलीस्कोप की मदद से 80 किलोमीटर दूर आगरा के ताजमहल को देखा जा सकेगा। इस्कॉन बंगलुरू द्वारा करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह मंदिर 70 मंजिला है।

स्थापत्य कला और आधुनिक तकनीक का संगम

चंद्रोदय मंदिर को द्रविड़, नागर और आधुनिक शैलियों को मिलाकर तैयार किया गया है।
मंदिर में आने वाले श्रद्धालु 4D तकनीक के जरिए देवलोक और भगवान की विभिन्न लीलाओं के सजीव दर्शन कर सकेंगे। मंदिर परिसर के चारों ओर प्राकृतिक वनों का वातावरण तैयार किया गया है। परिसर के अंदर ही यमुना जी का एक प्रतिरूप तैयार किया गया है, जहाँ भक्त नौका विहार का आनंद ले सकेंगे।

पीएम मोदी के आगमन की तैयारियां

यद्यपि अभी प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है, लेकिन मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रधानमंत्री के संबोधन के लिए मंदिर परिसर में एक विशाल मंच सजाया जा रहा है। लोकार्पण के दौरान पीएम मोदी मंदिर के गर्भ गृह में वैदिक रीति-रिवाज से पूजन भी कर सकते हैं। इस मंदिर का शिलान्यास 2014 में हुआ था और अब करीब 12 साल के लंबे इंतजार के बाद यह भक्तों के लिए खुलने जा रहा है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Maharashtra Board Class 12 Results Released: यहाँ देखें डायरेक्ट लिंक और HSC स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का तरीका

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा-वृन्दावन में बढ़ा यमुना का जलस्तर मथुरा में विवादित होर्डिंग्स पर भड़का आक्रोश सोनम वांगचुक का वज़न 8.5 किलो घटा; बिगड़ती सेहत देख भावुक हुआ बॉलीवुड JFK एयरपोर्ट और ABB से करार के बाद TCS के शेयरों में जबरदस्त तेजी चुनाव आयोग ने शुरू की SIR के तहत ऑनलाइन इन्यूमिरेशन फॉर्म जमा करने की सुविधा होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत सरकार का बड़ा एक्शन सितंबर में लॉन्च हो सकती है Apple iPhone 18 Pro सीरीज अमेरिका ने ईरान के 6 ठिकानों पर की 5 घंटे तक भीषण एयरस्ट्राइक