Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: आंधी और बारिश के दौरान सड़क पर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत

by Tarun Bhardwaj • April 4, 2026
Youth dies after coming into contact with high-tension wire

Mathura News: आंधी और बारिश के दौरान सड़क पर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। जनपद में मौसम के बदले मिजाज और बिजली विभाग की कथित अनदेखी ने एक हँसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दी हैं। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत परसोती गढ़ी गांव के पास आंधी और बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें सड़क पर गिरे 11,000 वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरीर कस्बे के रहने वाले पंकज (पुत्र सुनहरी लाल) के रूप में हुई है, जो पेशे से एक इलेक्ट्रिशियन मैकेनिक था।

काम से लौटते वक्त बिछ गया ‘मौत का जाल’

घटना के समय पंकज टेंटी गांव से अपना काम निपटाकर बाइक द्वारा वापस अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान क्षेत्र में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे बिजली का एक जर्जर खंभा टूटकर बीच सड़क पर गिर गया। खंभा टूटने से हाईटेंशन लाइन के तार सड़क पर फैल गए थे। अंधेरे और बारिश के कारण पंकज इन तारों को देख नहीं सका और जैसे ही उसकी बाइक वहां पहुंची, वह सीधे हाईटेंशन लाइन के घातक करंट की चपेट में आ गया। बिजली के जोरदार झटके से वह बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही अचेत हो गया।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और भारी जोखिम उठाते हुए पंकज को वहां से निकाला। उसे आनन-फानन में पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बिजली का करंट इतना जबरदस्त था कि उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंकज की मौत की खबर जैसे ही उसके घर पहुंची, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर सुरीर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बिजली विभाग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

इस हृदयविदारक घटना के बाद स्थानीय निवासियों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बिजली के खंभे और तार काफी जर्जर स्थिति में हैं, जिसकी शिकायत कई बार की गई लेकिन विभाग ने सुध नहीं ली। लोगों ने इस मौत को विभाग की बड़ी लापरवाही करार देते हुए दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजे की मांग की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: बरसाना में पुलिस और एसओजी की बदमाशों से सीधी मुठभेड़; गोली लगने से एक घायल, दो गिरफ्तार

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Maruti Brezza का नया Facelift मॉडल जल्द होगा लांच क्रिकेटर आकाश दीप ने अक्षिता राज संग रचाई शादी वेनेजुएला में हाई तीव्रता के दोहरे भूकंपो से मची भारी तबाही आईटी और मेटल शेयरों में भारी बिकवाली से सेंसेक्स 893 अंक टूटा टीम इंडिया की जर्सी देख भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी सीयूईटी यूजी का रिजल्ट घोषित लखनऊ अग्निकांड पर अभिनेता सोनू सूद का छलका दर्द Lionel Messi ने रचा इतिहास; वर्ल्ड कप में सर्वाधिक गोल करने वाले बने खिलाड़ी