Fri, Oct 30th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: मथुरा पुलिस ने किया 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सनसनीखेज हत्या का खुलासा; आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

by Tarun Bhardwaj • October 30, 2026
Mathura Police solve the sensational murder of an 80-year-old woman

Mathura News: मथुरा पुलिस ने किया 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सनसनीखेज हत्या का खुलासा; आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। शहर के कोतवाली इलाके के चौबिया पाड़ा मोहल्ले की चुना कंकड़ गली में 5 दिन पहले हुई 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला कुसुम चतुर्वेदी की हत्या के मामले का पुलिस ने आखिरकार पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मृतका के ही पड़ोस में रहने वाले 19 वर्षीय युवक भरत को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने अपने महंगे शौक और नशे की आदतों को पूरा करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था। बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद उनके भोपाल में दवा फैक्ट्री चलाने वाले बेटे और अन्य परिजनों में शोक की लहर है।

इस तरह दिया गया था वारदात को अंजाम

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी भरत नवरात्रि के दौरान बुजुर्ग महिला के घर कन्या लंगूरा बनकर गया था, जहां उसने घर में रखी तिजोरी देख ली थी। इसके बाद से ही वह चोरी की फिराक में था। चूंकि 80 वर्षीय बुजुर्ग कुसुम चतुर्वेदी उसे बच्चे की तरह मानती थीं, इसलिए उसका घर आना-जाना था।

वारदात की रात भरत ने छत पर कपड़ा गिरने का बहाना बनाकर दरवाजा खुलवाया। जब 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला चाबी लेकर सीढ़ियों से छत की तरफ जा रही थीं, तभी आरोपी ने सीढ़ी पर पड़ी ईंट से उनके सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद वह घर में रखे जेवरात और नकदी समेटकर फरार हो गया था और अगले दिन सामान्य रूप से सो गया था।

लाखों के आभूषण और नकदी बरामद

अंधे कत्ल (Blind Murder) का खुलासा करने के लिए पुलिस ने इलाके के 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और 25 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की। आखिरकार पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी भरत टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे गए आभूषण (कंगन, चेन, अंगूठियां, टॉप्स व अन्य सामान), एक मोबाइल, आधार कार्ड, घटना के समय पहने हुए कपड़े और 16,600 रुपये नकद बरामद किए हैं। एसएसपी श्लोक कुमार ने इस सफल खुलासे पर शहर कोतवाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Eetha Trailer: श्रद्धा कपूर की अपकमिंग बायोपिक ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज; ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भावुक हुईं एक्ट्रेस

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा में पुलिस ने किया 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सनसनीखेज हत्या का खुलासा बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की अपकमिंग बायोपिक ‘ईठा’ का ट्रेलर रिलीज बदरीनाथ से लौट रहा ट्रांस भारत कंपनी का हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास हादसे का शिकार ऑकलैंड टी20 में न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 260 रनों का विशाल स्कोर खराब मौसम के चलते एक दिन टला ‘INDIA’ ब्लॉक का जन-महाभियोग कार्यक्रम किसानों के लिए खुशखबरी! पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी साध्वी इंदुलेखा ने भगवान बांके बिहारी जी के लिए रखा दूसरा करवाचौथ का व्रत; नंदगांव में खोला पारण मथुरा में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर से बदला मौसम का मिजाज