Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय मथुरा-वृंदावन दौरा; रामलला के दर्शन के बाद पहुंचेंगी कान्हा की नगरी

by Tarun Bhardwaj • March 14, 2026

Mathura: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय मथुरा-वृंदावन दौरा; रामलला के दर्शन के बाद पहुंचेंगी कान्हा की नगरी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित ब्रज दौरे को लेकर मथुरा जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने कमर कस ली है। 19 मार्च से 21 मार्च तक चलने वाले इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान राष्ट्रपति अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के बाद कान्हा की नगरी मथुरा और वृंदावन में विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वृंदावन के उस पंच सितारा होटल को ‘नो-गो ज़ोन’ में तब्दील किया जा रहा है, जहाँ राष्ट्रपति प्रवास करेंगी।

मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

महामहिम राष्ट्रपति 19 मार्च की सुबह दिल्ली से प्रस्थान कर अयोध्या पहुंचेंगी, जहां वह भगवान रामलला की दिव्य आरती और दर्शन पूजन में सम्मिलित होंगी। अयोध्या के कार्यक्रमों को संपन्न करने के पश्चात वह आगरा होते हुए वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा मथुरा कैंट स्थित आर्मी हेलीपैड पर उतरेंगी। शाम के समय राष्ट्रपति वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर और प्रेम मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगी, जिसके मद्देनजर सुरक्षा कारणों से उस दौरान आम श्रद्धालुओं का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 मार्च की सुबह सबसे पहले वृंदावन स्थित प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम ‘श्री हित राधा केली कुंज’ जाएंगी, जहाँ वह संतों से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगी। इसके पश्चात उनका कार्यक्रम आध्यात्मिक केंद्रों की ओर बढ़ेगा, जिसमें वह बाबा नीव करौरी महाराज की समाधि स्थल, स्वामी श्री पूर्णानंद तीर्थ (उड़िया बाबा) ट्रस्ट आश्रम और ऐतिहासिक दावानल कुंड के दर्शन करेंगी।

सामाजिक और स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वह रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में नवनिर्मित ऑन्कोलॉजी (कैंसर) ब्लॉक का उद्घाटन भी करेंगी, जहाँ वह चिकित्सकों से चिकित्सा सुविधाओं पर चर्चा करेंगी। दोपहर के समय राष्ट्रपति वात्सल्य ग्राम पहुंचेंगी, जहाँ साध्वी ऋतंभरा के सानिध्य में वह वहां रहने वाली बुजुर्ग महिलाओं (दादी-नानी) और संविद गुरुकुल की छात्राओं के साथ सीधा संवाद कर उनकी गतिविधियों का अवलोकन करेंगी।

गिरिराज महाराज की परिक्रमा

दौरे के अंतिम दिन, 21 मार्च को राष्ट्रपति गोवर्धन पहुंचेंगी, जहाँ वह ऐतिहासिक दानघाटी मंदिर में भगवान गिरिराज जी की विशेष पूजा-अर्चना और आरती करेंगी। इसके पश्चात, वह ई-कार्ट (E-cart) के माध्यम से गोवर्धन की सप्तकोसीय परिक्रमा करेंगी और परिक्रमा पूर्ण होने पर पैंठा स्थित हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

महामहिम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर एक अभेद्य सुरक्षा चक्र तैयार किया है, जिसके तहत उनके प्रवास स्थल यानी पंच सितारा होटल को पूरी तरह सुरक्षित छावनी में तब्दील कर बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। राष्ट्रपति के आवागमन को सुगम बनाने के लिए गोवर्धन और मथुरा में अस्थाई हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है, साथ ही उनके काफिले के गुजरने वाले मार्गों पर यातायात व्यवस्था में व्यापक फेरबदल और रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: एसएसपी ने किया पीआरवी में भारी फेरबदल; 13 दरोगा सहित 327 पुलिसकर्मियों का एक साथ तबादला

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

33°C गर्मी में ‘हुडी’ पहनने की एक भूल ने खोला मर्डर का राज यूपी बीजेपी के नए संगठन की आधिकारिक सूची जारी Maruti Brezza का नया Facelift मॉडल जल्द होगा लांच क्रिकेटर आकाश दीप ने अक्षिता राज संग रचाई शादी वेनेजुएला में हाई तीव्रता के दोहरे भूकंपो से मची भारी तबाही आईटी और मेटल शेयरों में भारी बिकवाली से सेंसेक्स 893 अंक टूटा टीम इंडिया की जर्सी देख भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी सीयूईटी यूजी का रिजल्ट घोषित