Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा: यमुना के जलस्तर में गिरावट के बाद हुआ सिल्ट हटाने का कार्य शुरू

by Arpita Singh • March 28, 2025
यमुना में सिल्ट हटाने का कार्य शुरू

मथुरा: यमुना के जलस्तर में गिरावट के बाद हुआ सिल्ट हटाने का कार्य शुरू

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। यमुना के जलस्तर में गिरावट के बाद गोकुल बैराज पर सभी गेट खोल दिए गए, जिसके परिणामस्वरूप यमुना के घाटों पर पानी की कमी और गंदगी दिखाई दी। इस स्थिति को देखते हुए नगर निगम मथुरा ने तुरंत कार्यवाही करते हुए घाटों पर सिल्ट हटाने का कार्य शुरू कर दिया।

नगर आयुक्त शशांक चौधरी के निर्देशन में नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीनों से सिल्ट हटाने का काम शुरू किया। सफाई का यह कार्य विश्राम घाट, बंगाली घाट और स्वामी घाट पर किया गया। जैसे ही सिल्ट हटाई गई, घाटों पर जमा गंदगी साफ हो गई और घाटों का पानी से धुलाई की गई। घाटों की सफाई के बाद घाटों की सुंदरता फिर से बहाल हो गई।

नगर आयुक्त ने बताया कि यह निकाली गई सिल्ट निगम की अन्य कार्यों में उपयोग की जाएगी, जैसे कि पौधारोपण स्थलों पर इसका उपयोग किया जा सकता है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.