यूनिक समय, मथुरा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की धर्मपत्नी सोनल शाह रविवार शाम अपने परिवार के सदस्यों के साथ धार्मिक यात्रा पर कान्हा की नगरी मथुरा पहुंचीं। उन्होंने पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के सुप्रसिद्ध श्री द्वारकाधीश मंदिर, गोवर्धन में गिर्राज जी और श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ठाकुर जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री द्वारकाधीश मंदिर में पारंपरिक तरीके से हुआ स्वागत रविवार शाम करीब 7 बजे सोनल शाह अपने परिजनों के साथ श्री द्वारकाधीश मंदिर पहुंचीं। दर्शन और पूजन के उपरांत मंदिर प्रशासन द्वारा उनका पारंपरिक रीति-रिवाज से भव्य स्वागत किया गया। मंदिर के महाप्रबंधक अशोक कुमार शर्मा ने सोनल शाह को दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं, मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी (एडवोकेट) ने उन्हें महाराज श्री द्वारकाधीश मंदिर के पावन धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। दो साल बाद किए ठाकुर जी के दर्शन दर्शन-पूजन के बाद सोनल शाह ने मंदिर की उत्तम व्यवस्थाओं और धार्मिक परंपराओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि लगभग दो वर्ष पूर्व भी उन्हें श्री द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन करने का अवसर मिला था। आज पुनः ठाकुर जी के सम्मुख उपस्थित होकर दर्शन करने से वह अत्यंत प्रसन्न हैं और खुद को धन्य महसूस कर रही हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर की पूजा-अर्चना भगवान द्वारकाधीश के दर्शन के पश्चात सोनल शाह परिजनों के साथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर पहुंचीं। श्रीकृष्ण-जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने उनका स्वागत किया। वैदिक मंत्रोच्चारण और मृदंग-मजीरे की मंगल ध्वनि के बीच उन्होंने सर्वप्रथम भगवान श्री केशव देव जी महाराज को माल्यार्पण व चंदन अर्पित किया। इसके बाद उन्होंने अष्टभुजा माँ योगमाया जी के दर्शन किए और फिर पवित्र गर्भ गृह पहुंचकर तुलसी व पुष्प चढ़ाकर अनंत लीला पुरुषोत्तम भगवान श्रीकृष्ण का पूजन किया। अंत में भागवत-भवन में श्री राधा-कृष्ण युगल सरकार के सम्मुख माल्यार्पण एवं नैवेद्य अर्पण करने पर मंदिर के पूजाचार्यों ने उन्हें प्रसादी पटका, प्रसाद और चुनरी भेंट की। प्रशासनिक अधिकारी व विधायक रहे मौजूद सोनल शाह के दर्शन-पूजन के दौरान मथुरा-वृंदावन विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी उपस्थित रहे, जिनका मंदिर प्रशासन द्वारा दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मंदिर के सहायक अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, सोनल शाह के तीर्थ पुरोहित पुरुषोत्तम तिवारी, पार्षद नीरज वशिष्ठ और मंडल अध्यक्ष राजू चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: World: जल्द भारत आएंगे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन; 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]