Mon, Jun 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा के मंदिर चोरी का खुलासा, माल समेत दो चोर गिरफ्तार किए

by यूनिक समय • June 15, 2021

मथुरा के मंदिर चोरी का खुलासा, माल समेत दो चोर गिरफ्तार किए

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

संवाददाता
यूनिक समय, मथुरा। कोतवाली पुलिस ने होलीकेश्वर महादेव मंदिर से की गई चोरी का खुलासा करते हुए दो चोरों को माल सहित गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में मंदिर के पुजारी ने मुकदमा दर्ज कराया था। एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने मामले को गंभीरता से लिया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में टीम का गठन किया।

टीम ने जांच पड़ताल के दौरान शक के दायरे में आए चोर मनीष पुत्र उदयचन्द्र निवासी कुम्हारपाडा, जैत थाना वृन्दावन जिला मथुरा हाल अम्बाखार थाना कोतवाली जिला मथुरा तथा शहजाद पुत्र शहीद निवासी मछली मण्डी, भरतपुर गेट थाना कोतवाली जिला मथुरा को जीआईसी चौराहा के पास चौकी बंगाली घाट पर दबोच लिया। दोनों की निशानदेही पर चोरी गया सामा एक म्यूजिक सिस्टम मय दो स्पीकर, एक पेनड्राइव तथा 2350/- रुपये तथा 110 ग्राम नशीला पाउडर (एल्प्राजोलम) बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध अमित बैनीवाल, उप निरीक्षक अनुज कुमार तिवारी तथा सोनू सिंह आदि शामिल थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.