Wed, Sep 2nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura: जन्माष्टमी पर आसमान से लेकर गलियों तक छाएगा ब्रज का उल्लास; 1,000 कलाकार पेश करेंगे भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

by Tarun Bhardwaj • September 2, 2026
On Janmashtami, the spirit of Braj's jubilation will pervade everything from the skies to the streets

Mathura: जन्माष्टमी पर आसमान से लेकर गलियों तक छाएगा ब्रज का उल्लास; 1,000 कलाकार पेश करेंगे भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पावन उल्लास अब ब्रजभूमि में पूरी तरह परवान चढ़ने लगा है। जन्माष्टमी के इस खास अवसर पर मथुरा और वृंदावन की गलियां, चौराहे तथा प्रमुख सांस्कृतिक स्थल कृष्ण भक्ति, ब्रज लोक संस्कृति, संगीत और नृत्य के रंगों में रंगे नजर आएंगे। श्रद्धालुओं के स्वागत को यादगार बनाने के लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा व्यापक और भव्य सांस्कृतिक आयोजनों की रूपरेखा तैयार की गई है।

श्रद्धालुओं का ब्रज लोक कला से होगा स्वागत

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की सीईओ लक्ष्मी नागप्पन ने जानकारी दी कि जन्माष्टमी पर ब्रज की समृद्ध लोक परंपरा, संगीत और कला को जीवंत करने के लिए विशाल स्तर पर तैयारियां की गई हैं। इसके तहत प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल समेत करीब 1,000 कलाकार अपनी सांस्कृतिक और संगीतमय प्रस्तुतियां देंगे। आयोजकों द्वारा कलाकारों के लिए 5 बड़े और 27 छोटे मंच तैयार किए गए हैं, जहां लगभग 600 लोक कलाकार ब्रज के लोकगीत, रासलीला और कृष्ण लीलाओं का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही शहर के प्रमुख मार्गों पर लगभग 350 स्ट्रीट परफॉर्मर बीन, ढोल, नगाड़े, ढपली और शहनाई जैसे पारंपरिक वाद्ययंत्रों के माध्यम से श्रद्धालुओं का अभिनंदन करेंगे।

मथुरा में पहली बार आयोजित होगा 500 ड्रोन का भव्य शो

जन्माष्टमी पर इस बार मथुरा का आसमान भी कृष्णमय नजर आएगा, क्योंकि उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा पहली बार शहर में भव्य ड्रोन शो का आयोजन किया जा रहा है। यह शो 4 सितंबर की रात 9:00 बजे से 10:00 बजे तक श्रीकृष्ण जन्मस्थान के समीप स्थित किशोरी रमण बीएड कॉलेज में आयोजित होगा। बॉटलैब डायनामिक्स द्वारा संचालित इस शो में 500 ड्रोन एक साथ हवा में उड़कर भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं की भव्य आकृतियां बनाएंगे।

पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के तहत पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह में 2 से 4 सितंबर तक त्रिदिवसीय भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के पहले दिन (2 सितंबर) की शुरुआत दोपहर 3:00 बजे दीप प्रज्वलन से होगी, जिसके बाद श्याम शंख वादन, कान्हा अकादमी द्वारा बधाई नृत्य व गायन, भारत भूषण द्वारा शाम 4:15 से 6:15 बजे तक भजन जैमिंग और शाम 6:15 से 7:40 बजे तक गीता शोध संस्थान द्वारा मुदरिया प्रेम एवं नन्दोत्सव की झांकी प्रस्तुत की जाएगी।

दूसरे दिन (3 सितंबर) शाम 4:00 से 5:00 बजे देवेश शर्मा का भजन गायन, 5:00 से 7:00 बजे कृष्णा सागर कलेक्टिव की प्रस्तुति और शाम 7:00 से 9:00 बजे श्रुति अनिंदिता वर्मा द्वारा ‘कृष्णा कनेक्ट—फ्यूजनल म्यूजिकल’ शो प्रस्तुत किया जाएगा।

अंतिम दिन (4 सितंबर) दोपहर 3:00 से 5:00 बजे मोहित शेवानी की ‘कृष्णायण’ प्रस्तुति, 5:00 से 7:00 बजे हार्टफुलनेस फाउंडेशन द्वारा ‘कृष्णा: अनन्त रंग, अनन्त भाव’ और शाम 7:00 से 9:00 बजे तक कन्हैया मित्तल की भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। महोत्सव का समापन आकाश में होने वाले ऐतिहासिक ड्रोन शो के साथ किया जाएगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Vrindavan: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती की तैयारियां तेज; केवल 600 श्रद्धालुओं को ही मिलेगा प्रवेश

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गलियों से आसमान तक दिखेगा ब्रज का उल्लास श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती की तैयारियां तेज सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी FIR रद्द करने का दिया आदेश मथुरा में छाता शुगर मिल आंदोलन में पुलिस कार्रवाई से भड़का जनाक्रोश SCO शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी का कड़ा संदेश पीएम नरेंद्र मोदी ने 7.8% GDP ग्रोथ के बीच देशवासियों से की अपील श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर नगर आयुक्त ने देर रात व्यवस्थाओं का लिया जायजा बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का महा-धमाका