Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बरसाना से नोएडा के लिए की दो बसें शुरू

by Tarun Bhardwaj • April 19, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के नोएडा डिपो की एक बस अभी तक नोएडा से बरसाना तक चल रही थी। ये बस यहां आने वाले नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ के यात्रियों को काफी पसंद आई। इसकी सफलता को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के मथुरा डिपो के एआरएम से दो रोडवेज बसों का संचालन बरसाना से वाया मथुरा होकर यमुना एक्सप्रेस वे होकर नोएडा तक प्रारंभ करा दिया है।

एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि एक बस सुबह 6 बजे नौहझील से वाया मथुरा, गोवर्धन होकर बरसाना के लिए चलती है। वह सुबह साढ़े आठ बजे बरसाना पहुंच जाती है। उसके बाद यह बस सुबह 9.20 बजे बरसाना से गोवर्धन मथुरा होकर यमुना एक्सप्रेस वे होकर नोएडा परीचौक, सेक्टर 39 होकर दिल्ली सराय काले खां बस अड्डे तक चलती है।

वहीं दूसरी बस बरसाना से सुबह 11 बजे गोवर्धन मथुरा होकर एक्सप्रेस वे होकर नोएडा तक चलती है। इसके अलावा नोएडा डिपो की बस दोपहर को बरसाना पहुंचती है वह यहां से दोपहर एक बजे नोएडा के लिए चलती है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.