Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा यमुना एक्सप्रेस-वे हादसा: आग पर काबू पाने के बाद सामने आया भयावह मंजर; लाशों की पहचान के लिए होगा DNA टेस्ट

by Tarun Bhardwaj • December 16, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। मथुरा के बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के हुआ भीषण सड़क हादसा अत्यंत भयावह था। घने कोहरे के कारण एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकरा गए, जिसके बाद सात बसों और तीन कारों में लगी भीषण आग ने भयानक तबाही मचाई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हादसे का मंजर इतना डरावना था कि मौके पर मौजूद लोगों का कलेजा कांप उठा।

आग ने मचाई तबाही, पहचानना मुश्किल

भीषण आग के कारण कई लोगों को बचने का मौका ही नहीं मिला। दमकलकर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के बाद जो दृश्य सामने आया, वह दिल दहला देने वाला था।बसों से कंकाल, खोपड़ियां और अधजलीं लाशें निकाली गईं। आग की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक्सप्रेस-वे पर बनी सफेद पट्टी भी पूरी तरह पिघल कर मिट गई थी। शव इतनी बुरी तरह जल चुके हैं कि उनकी शिनाख्त करना मुश्किल है। पुलिस ने इन लाशों को 17 बैग में भरकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया है। मृतक जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, उनकी शिनाख्त के लिए अब डीएनए जांच का सहारा लिया जाएगा।

हादसे के बाद का भयावह मंजर

हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयावह माहौल था। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, मृतक के परिजनों की चीखें और एंबुलेंस के सायरन की आवाजें वातावरण को गमगीन बना रही थीं। घायल अपने अपनों को तलाशते हुए बदहवास हालत में इधर-उधर दौड़ते नजर आए।

राहत और बचाव कार्य

हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। 11 दमकलों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकलों को तुरंत पानी मिल सके, इसके लिए टोल के पास ही टैंकरों की व्यवस्था की गई थी। मौके पर करीब 14 एंबुलेंस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद जली हुई सात बसों और तीन कारों को हाइड्रा मशीनों की मदद से एक्सप्रेस-वे से हटाया गया, ताकि यातायात सामान्य हो सके।

हेल्पलाइन नंबर जारी

जिला प्रशासन ने मृतकों और घायलों से संबंधित जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। किसी भी समस्या या जानकारी के लिए, आप एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (फाइनेंस और रेवेन्यू) डॉ. पंकज कुमार वर्मा से मोबाइल नंबर 9454417583 और SP रूरल सुरेश चंद्र रावत से मोबाइल नंबर 9454401103 पर संपर्क कर सकते हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें: Breaking News: विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने प्रेमानंद जी महाराज से लिया आशीर्वाद, उपदेश सुन नम हुईं अनुष्का की आँखें

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.