Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

माया टीला हादसा: 25,000 रुपये के इनामी आरोपी सुनील चैन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

by Arpita Singh • June 17, 2025
माया टीला हादसे

माया टीला हादसा: 25,000 रुपये के इनामी आरोपी सुनील चैन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। गोविंद नगर पुलिस ने मंगलवार को 25,000 रुपये के इनामी आरोपी सुनील चैन को गिरफ्तार कर लिया, जो माया टीले पर अवैध मिट्टी खनन के दौरान हुई दुर्घटना में तीन लोगों की मौत का जिम्मेदार था। वह बिरला मंदिर क्षेत्र में गिरफ्तारी से पहले भागने की कोशिश कर रहा था।

घटना रविवार को बैरागपुरा स्थित माया टीले के पास हुई, जहां सुनील चैन और उसके साथियों ने मिलकर टीले की मिट्टी खोदाई और भूमि का समतलीकरण किया था। इस दौरान, टीले के ऊपर रहने वाले तोताराम, उसकी मासूम बेटी काव्या, और एक अन्य युवक युवानी की मकान ढहने से मौत हो गई।

घटना के बाद सुनील फरार हो गया था और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। मृतक तोताराम के भाई हेमंत ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने चांदी व्यापारी सुनील गुप्ता उर्फ सुनील चैन पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके अलावा, इस मामले में मजदूरों से कार्य कराने वाले पप्पू ठेकेदार को भी गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.