Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

यूपी: मायावती का अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान, लिखा- बहुजन समाज के हित में बीएसपी का फैसला अटल

by vaishali • March 9, 2024
यूपी

यूपी: मायावती का अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान, लिखा- बहुजन समाज के हित में बीएसपी का फैसला अटल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

इंडिया गठबंधन से करीबी बढ़ने की चर्चाओं के बीच बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने बड़ा एलान किया है। शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर की पोस्ट में उन्होंने अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है।

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने एलान किया है कि बहुजन समाज पार्टी अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने किसी तीसरे मोर्चे और किसी के साथ गठबंधन करने के अटकलों पर भी विराम लगा दिया है।

दरअसल, इंडिया गठबंधन से करीबी बढ़ने की चर्चाएं चल रहीं थीं। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बड़ा एलान किया है। पोस्ट में उन्होंने अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है।

मायावती ने लिखा कि बीएसपी देश में लोकसभा का आमचुनाव अकेले अपने बलबूते पर पूरी तैयारी व दमदारी के साथ लड़ रही है। ऐसे में चुनावी गठबंधन या तीसरा मोर्चा आदि बनाने की अफवाह फैलाना यह घोर फेक व गलत न्यूज़। मीडिया ऐसी शरारतपूर्ण खबरें देकर अपनी विश्वसनीयता न खोए। लोग भी सावधान रहें।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.