Mon, Aug 3rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

वीडियो कांफ्रेसिंग में राज्यपाल और मुख्यमंत्री से महापौर और आयुक्त हुए रूबरु

by यूनिक समय • June 3, 2021

वीडियो कांफ्रेसिंग में राज्यपाल और मुख्यमंत्री से महापौर और आयुक्त हुए रूबरु

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आहूत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में महापौर डॉ. मुकेश आर्यबन्धु एवं नगर आयुक्त अनुनय झा ने प्रतिभाग किया ।

वृंदावन जोन में अपर नगर आयुक्त के सत्येंद्र कुमार तिवारी नेतृत्व में मथुरा सिटी एवं भूतेश्वर जोन में सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल एवं औरंगाबाद जोन में सहायक नगर आयुक्त डीके सिंह के नेतृत्व में नगर निगम के पार्षदोंने प्रतिभाग किया।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मे कोविड-19 एवं अन्य संचारी रोगों की रोकथाम के दृष्टिगत नगरी स्थानीय निकायों में संपादित किए जा रहे कार्यक्रमों तथा विशेष अभियान चलाकर साफ सफाई व्यवस्था एवं सैनिटाइजेशन की कार्यवाही आगामी ग्रीष्म एवं वर्षा ऋतु के दृष्टिगत नगरीय निकायों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति एवं नाला नालियों की साफ-सफाई व्यवस्था हेतु सूक्ष्म कार्य योजना बनाकर कार्यवाही, मोहल्ला निगरानी समिति की गतिविधियां, मृतकों के अंतिम संस्कार हेतु समुचित व्यवस्था, प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों को माननीय महापौर नगर निगम एवं पार्षदों द्वारा गोद लिए जाने इत्यादि के संबंध में चर्चा की गयी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.