Mon, Jul 13th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मेरठ: घर घुसा तेंदुआ जाल तोड़कर भागने के बाद प्लाट के पास भी घेराबंदी

by Raju Chaurasia • March 4, 2022

मेरठ: घर घुसा तेंदुआ जाल तोड़कर भागने के बाद प्लाट के पास भी घेराबंदी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

मेरठ। यूपी के मेरठ में तेंदुए की दहशत लोगों के बीच देखी जा रही है। यहां पल्लवपुरम फेज 2 में एक मकान के अंदर तेंदुए के घुसने के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी सामने आते ही पूरी कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। हालांकि 10 मिनट तक जाल में फंसने के बाद तेंदुआ वहां से भाग निकला। वह कॉलोनी के पास एक प्लाट में छिपा है।

मौके पर मौजूद टीम के द्वारा प्लाट में घेराबंदी की जा रही है। वहीं तेंदुए को पकड़ने को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है। वहीं तेंदुए को देखने के लिए वहां पर खासा संख्या में स्थानीय लोगों का हुजूम भी लगा हुआ है। वन विभाग के एसडीओ वन सुभाष चौधरी के मुताबिक तकरीबन एक दर्जन टीम वहां मौके पर मौजूद हैं।

मेरठ में तेंदुए ने जैसे ही एक दीवार से कूदकर दूसरी दीवार की ओर भागने का प्रयास किया तो वह जाल में फंस गया। हालांकि 10 मिनट बाद एकाएक जाली की गांठ खुल गई और तेंदुआ वहां से तेजी से निकल भागा। इस दौरान भीड़ और पुलिस बल में भी अफरा-तफरी देखी गई। उसके बाद तेंदुआ डिवाइडर रोड के पास एक प्लॉट में पहुंच गया।

तेंदुए ने शिक्षिका गीतिका शर्मा के घर में दस्तक दी है। तेंदुआ मेनगेट के अंदर घर की लॉबी में आराम फरमा रहा था। जिसके बाद भयभीत परिवार घर के कैद हो गया। तेंदुआ के रेस्क्यू के लिए अभी रणनीति बनाई जा रही है।

कई वर्ष पूर्व भी मेरठ शहर में तेंदुए के आ जाने से अफरातफरी मच गई थी। कई दिनों तक इस तेंदुए से परेशान किया था जिसके बाद काफी मशक्‍कत के बाद ही इसे पकड़ा जा सका था।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.