Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

उत्तर भारत में पारा पहुँचा 50 डिग्री के करीब, आखिर मानसून कब देगा दस्तक?

by Arpita Singh • June 11, 2025
पारा पहुँचा 50 डिग्री के करीब

उत्तर भारत में पारा पहुँचा 50 डिग्री के करीब, आखिर मानसून कब देगा दस्तक?

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में झुलसाने वाली गर्मी का दौर जारी है। पंजाब के बठिंडा और राजस्थान के गंगानगर में तापमान लगभग 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिल्ली सहित कई उत्तरी राज्यों में भी तेज गर्मी से लोग परेशान हैं।

पिछले सप्ताह के दौरान देश के कई हिस्सों में तापमान में 8 से 13 डिग्री तक बढ़ोतरी देखी गई। पंजाब का बठिंडा 47.6 डिग्री के साथ देश का सबसे गर्म स्थान बना, वहीं गंगानगर में 47.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान के अन्य इलाकों जैसे कोटा, चूरू, चित्तौड़गढ़ और बीकानेर में भी 45 से 50 डिग्री के बीच तापमान रहा।

हरियाणा के सिरसा में 46.2 डिग्री, मध्य प्रदेश के नौगांव में 46.1 डिग्री और उत्तर प्रदेश के झांसी में 46 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि रात के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 12 से 15 जून के बीच दक्षिण भारत में तेज मानसूनी बारिश की उम्मीद है, साथ ही उत्तर भारत में भी मानसून आने की संभावना बढ़ रही है। दिल्ली में मानसून 28-29 जून के आसपास दस्तक दे सकता है, संभव है कि एक-दो दिन पहले भी मानसून आ जाए।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.