Fri, Jul 3rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

 कानून राज्यमंत्री ने बांकेबिहारी महाराज के दरबार में हाजिरी लगाई

by Raju Chaurasia • August 20, 2021

 कानून राज्यमंत्री ने बांकेबिहारी महाराज के दरबार में हाजिरी लगाई

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

संवाददाता
वृंदावन। केंद्रीय न्याय एवं कानून राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दरबार में हाजिरी लगाई। वह कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर पहुंचे।

वीआईपी गैलरी में खड़े होकर उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के सामने हाथ जोड़ कर पूजा अर्चना की। जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले केंद्रीय राज्यमंत्री एस पी सिंह बघेल को मन्दिर सेवायत मयंक गोस्वामी ने पूजा कराई । फिर उनको भगवान का प्रसाद और इत्र भेंट किया । मंदिर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री का भाजपा नेता सुनील चतुर्वेदी , राजू यादव , मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी तथा पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम ने पटका पहनाकर स्वागत किया ।  दर्शन के बाद मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि भाजपा सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.