Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mirzapur: टहलने निकले वरिष्ठ अधिवक्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात

by Tarun Bhardwaj • April 11, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के कतवारू इलाके में शनिवार सुबह बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने वरिष्ठ अधिवक्ता और ग्राम प्रधान राजीव सिंह उर्फ रिंकू की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की यह पूरी वारदात पास में लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सुबह की सैर बनी आखिरी सफर

जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह रोज की तरह शनिवार सुबह टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो हमलावर वहां पहुंचे। चश्मदीदों और वीडियो फुटेज के अनुसार, बाइक पर पीछे बैठे शूटर ने रिंकू सिंह के बिल्कुल करीब जाकर देसी तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगते ही राजीव सिंह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

CCTV फुटेज

वायरल हो रहे वीडियो में एक हैरान करने वाला मंजर देखने को मिला। हत्या को अंजाम देने के बाद जब दोनों अपराधी भागने की कोशिश कर रहे थे, तब उनकी बाइक स्टार्ट नहीं हुई। वीडियो में दिख रहा है कि गोली चलाने वाला शूटर खुद बाइक की अगली सीट पर बैठा और उसे स्टार्ट करने की कोशिश करने लगा।

जब बाइक स्टार्ट नहीं हो रही थी, तब आसपास मौजूद कुछ साहसी लोगों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की। लेकिन पीछे बैठे बदमाश ने हाथ में लहराते देसी तमंचे का डर दिखाकर लोगों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। जैसे ही बाइक स्टार्ट हुई, दोनों हमलावर हवा की रफ्तार से फरार हो गए।

इलाके में भारी तनाव और पुलिसिया कार्रवाई

दिनदहाड़े एक प्रतिष्ठित वकील और ग्राम प्रधान की हत्या से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। वकीलों के समुदाय और स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। सूचना मिलते ही कटरा कोतवाली पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने CCTV फुटेज को कब्जे में ले लिया है और बदमाशों की शिनाख्त के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह आपसी रंजिश का मामला हो सकता है, हालांकि हर पहलू की जांच की जा रही है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Vrindavan Boat Accident: लापरवाही ने ली 10 श्रद्धालुओं की जान, 22 बचाए गए; रात भर चला सर्च ऑपरेशन

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत