Mon, Jun 22nd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

हावड़ा में उपद्रवियों ने मंदिरों में की तोड़फोड़, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

by Raju Chaurasia • February 27, 2024
Advertisement
Ad

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में कई मंदिरों में कथित तौर पर तोड़फोड़ की खबरें सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। हावड़ा के बांकरा इलाका में रविवार की रात में उपद्रवियों ने पांच मंदिरों में कथित तौर पर तोड़फोड़ की है। हालांकि, सोशल मीडिया पर मंदिरों में तोड़फोड़ के वीडियो की सत्यता की जिम्मेदारी एशियानेट न्यूज हिंदी नहीं लेता है। बताया जा रहा है कि हावड़ा क्षेत्र में मंदिरों में तोड़फोड़ के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने अपने ट्वीटर पोस्ट में कहा कि हावड़ा के बांकड़ा में उपद्रवियों द्वारा पांच सनातनी मंदिरों में तोड़फोड़ की गई। स्थानीय लोग विरोध करते हुए रेलवे को जाम किए हुए हैं। अधिकारी ने हावड़ा सिटी पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार त्रिपाठी और पश्चिम बंगाल के डीजीपी से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग किए हैं।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.