Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

लापता लेडीज फिल्म पर कहानी चुराने का लगा आरोप, सोशल मीडिया पर उठे विवाद

by Arpita Singh • April 2, 2025
लापता लेडीज

लापता लेडीज फिल्म पर कहानी चुराने का लगा आरोप, सोशल मीडिया पर उठे विवाद

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म लापता लेडीज को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी और इसे भारत की आधिकारिक ऑस्कर एंट्री भी बनाया गया था। हालांकि, अब इस फिल्म पर कहानी चुराने का आरोप लगाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का दावा है कि फिल्म की कहानी 2019 में आई एक स्पेनिश शॉर्ट फिल्म से प्रेरित है।

आमिर खान के प्रोडक्शन तले बनी लापता लेडीज 2024 में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों ने खूब सराहा था। इसे ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में चुना गया था, हालांकि यह पहले ही राउंड में बाहर हो गई थी। अब यह फिल्म एक नए विवाद में फंस गई है, जहां सोशल मीडिया यूजर्स लापता लेडीस और 2019 में आई शॉर्ट फिल्म बुर्का सिटी के बीच समानताएं देख रहे हैं।

बुर्का सिटी, जो एक 19 मिनट की शॉर्ट फिल्म है, मध्य पूर्व की कहानी पर आधारित है, जिसमें एक व्यक्ति गलती से अपनी दुल्हन के स्थान पर किसी और महिला को घर ले आता है, क्योंकि दोनों ने बुर्का पहना हुआ होता है। यह फिल्म समाज में महिलाओं की स्थिति पर व्यंग्य करते हुए एक सटायर कॉमेडी के रूप में बनाई गई थी।

लापता लेडीज की कहानी भी कुछ इसी तरह की है। फिल्म में दो दुल्हनें गलती से बदल जाती हैं क्योंकि दोनों ने घूंघट डाला हुआ था। इस समानता को देखते हुए सोशल मीडिया पर इसे बुर्का सिटी की नकल माना जा रहा है।

फिलहाल, फिल्म के निर्माताओं या किरण राव की ओर से इस आरोप पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब देखना यह होगा कि यह विवाद महज एक संयोग है या वाकई फिल्म की कहानी प्रेरित है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.