Mon, Jun 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मिथुन चक्रवर्ती की बिगड़ी हालत, हार्ट पेन के बाद हॉस्पिटल में एडमिट

by Raju Chaurasia • February 10, 2024

मिथुन चक्रवर्ती की बिगड़ी हालत, हार्ट पेन के बाद हॉस्पिटल में एडमिट

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

बॉलीवुड के स्टार और राजनेता मिथुन को सीने में दर्द के बाद कोलकाता के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक मिथुन को हार्ट में पैन, बेचैनी होने के बाद कोलकाता के अस्पताल ले जाया गया है।
हॉस्पिटल जारी करेगा हेल्थ बुलेटिन

73 साल के मिथुन चक्रवर्ती को शनिवार 10 फरवरी को सुबह के वक्त अचानक दिल में तेज़ दर्द हुआ था। बेचैनी महसूस होने के बाद एक्टर को अस्पताल ले जाया गया था । हॉस्पिटल की तरफ से उनकी तबीयत को लेकर कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।

मिथुन चक्रवर्ती साल 2023 में टीवी शो ‘सारेगापामा’ में गेस्‍ट के तौर पर शामिल हुए थे। उस दौरान बेटे नमाशी चक्रवर्ती पापा को प्यारा सा वीडियो मैसेज शेयर किया था। इसके बाद मिथुन बेहद इमोशनल हो गए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हुआ था।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.