Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मोकामा गोलीकांड: आरोपी सोनू सिंह ने किया सरेंडर, अनंत सिंह का समर्थक हुआ गिरफ्तार

by Arpita Singh • January 24, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। बिहार के मोकामा गोलीकांड में नया मोड़ आ गया है। इस मामले का मुख्य आरोपी सोनू सिंह ने पंचमहला थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में अनंत सिंह के एक समर्थक को भी गिरफ्तार किया है।

बुधवार को मोकामा में हुए इस गोलीकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों और मुखिया कुमारी उर्मिला सिन्हा के बेटे व गैंगस्टर सोनू-मोनू के बीच हुई इस गोलीबारी में कई राउंड फायरिंग हुई थी। सोनू सिंह ने आत्मसमर्पण के बाद सभी आरोपों से इनकार किया है। उसने कहा कि उसके ऊपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। सोनू ने दावा किया कि घटना के समय वह और उसका भाई मोनू खेत पर थे।

पुलिस ने इस मामले में तीन प्राथमिकी दर्ज की है और लगातार जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल और एक कट्टा बरामद किया है। इस घटना को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। पूर्व विधायक अनंत सिंह ने सोनू और मोनू पर इलाके में आतंक मचाने का आरोप लगाया है। वहीं, सोनू-मोनू की मां ने अनंत सिंह और उसके समर्थकों पर चुनावी रंजिश के चलते गोलीबारी करने का आरोप लगाया है।

इस घटना के बाद से मोकामा में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.