Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Motorola का नया सस्ता 5G स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, मिलेंगे दमदार फीचर्स

by Arpita Singh • June 28, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। Motorola भारत में G सीरीज का एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इस फोन की लॉन्चिंग की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। हालांकि, मोटोरोला ने अभी तक फोन का नाम और लॉन्च की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह फोन अगले कुछ दिनों में लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन को चार आकर्षक रंगों में पेश किया जाएगा।

मोटोरोला का यह नया स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए Motorola G85 5G का अपग्रेड होगा। कंपनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से टीजर जारी किया है, जिसमें इस फोन के कुछ प्रमुख फीचर्स का संकेत दिया गया है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा और कई अन्य उन्नत फीचर्स होने की संभावना है।

टीजर के मुताबिक, स्मार्टफोन में कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसके साथ पतले बेजल्स और वीगन लेदर फिनिशिंग हो सकती है। डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप और पंच-होल डिज़ाइन वाला फ्रंट कैमरा भी मिलेगा। इसे Flipkart पर लिस्ट किया गया है और एक मैक्रो पेज भी बना दिया गया है।

इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। बैटरी के मामले में भी यह फोन शानदार होगा, क्योंकि इसमें 5,500mAh की बैटरी दी जा सकती है, साथ ही फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी हो सकता है। स्मार्टफोन में Android 15 पर आधारित Hello UI मिलेगा और कंपनी तीन मेजर ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट्स और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा कर सकती है।

Motorola का नया 5G स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, और 5,500mAh बैटरी जैसे शानदार फीचर्स के साथ आएगा। इसे चार रंगों में पेश किया जाएगा और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.