Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

MP: देवास के नयापुरा में एक मकान में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत

by Tarun Bhardwaj • December 21, 2024
देवास के नयापुरा में एक मकान में भीषण आग

MP: देवास के नयापुरा में एक मकान में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के देवास के नयापुरा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां एक मकान में भीषण आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। हादसे का कारण और विस्तृत जानकारी की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार देवास शहर के नयापुरा क्षेत्र में मदन सोलंकी का मकान है। शुक्रवार देर रात सोलंकी के मकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही नगर निगम दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। हादसे में मरने वाले में दिनेश कारपेंटर 35 वर्ष, गायत्री कारपेंटर 30 वर्ष, इशिका 10 वर्ष, चिराग 7 वर्ष बताए गए हैं।

बताया जा रहा है कि दिनेश खुद की डेयरी चलाते थे। जिसका सेटअप उन्होंने मकान के नीचे ग्राउंड फ्लोर पर बनाया हुआ था। ऊपर वो अपने परिवार के साथ रहते थे। हादसे के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। कुछ लोगों को कहना है कि आग ग्राउंड फ्लोर पर बनी डेयरी में लगी और धीरे-धीरे इतना विराल रूप ले लिया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.