Tue, Sep 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मुड़िया पूर्णिमा मेला: गोवर्धन और राधाकुण्ड में 24 घंटे पूर्णतः बंद रहेंगी शराब व भांग की दुकानें; डीएम ने जारी किए आदेश

by Tarun Bhardwaj • July 23, 2026
Liquor and bhang shops in Govardhan will remain closed for 24 hours

मुड़िया पूर्णिमा मेला: गोवर्धन और राधाकुण्ड में 24 घंटे पूर्णतः बंद रहेंगी शराब व भांग की दुकानें; डीएम ने जारी किए आदेश

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, गोवर्धन (मथुरा)। ब्रज के विश्व प्रसिद्ध गोवर्धन मुड़िया पूर्णिमा मेले में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। जिला मजिस्ट्रेट एवं लाइसेंस प्राधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने गोवर्धन और राधाकुण्ड नगर पंचायत क्षेत्र में शराब, भांग और मॉडल शॉप की दुकानों को तय समय सीमा के लिए पूरी तरह बंद रखने का निर्देश दिया है।

28 से 29 जुलाई तक लागू रहेगा प्रतिबंध

जिला प्रशासन द्वारा यह आदेश संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम, 1910 की धारा 59 के अंतर्गत जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, गोवर्धन और राधाकुण्ड क्षेत्र की सभी दुकानें 28 जुलाई 2026 की शाम 5:00 बजे से 29 जुलाई 2026 की शाम 5:00 बजे तक (कुल 24 घंटे) पूरी तरह बंद रहेंगी। इस दौरान किसी भी प्रकार की शराब या भांग की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

इन दुकानों पर लागू रहेगा आदेश

प्रशासनिक आदेश के अनुसार निर्धारित अवधि में गोवर्धन नं.-1, गोवर्धन डीग रोड, सकीतरा व राधाकुण्ड तिराहा स्थित देशी मदिरा की दुकानें, सकीतरा, गोवर्धन डीग रोड, राधाकुण्ड तिराहा व सौंख रोड स्थित कम्पोजिट दुकानें, इसके अलावा सकीतरा, जतीपुरा, सौंख रोड गोवर्धन व राधाकुण्ड स्थित भांग की दुकानें और गोवर्धन स्थित मॉडल शॉप पूरी तरह बंद रखी जाएगी।

उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

जिला प्रशासन ने सभी आबकारी लाइसेंसधारकों को इन निर्देशों का शत-प्रतिशत और कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। आदेश में यह भी साफ तौर पर स्पष्ट किया गया है कि बंदी की इस 24 घंटे की अवधि के लिए किसी भी लाइसेंसधारक को प्रशासन की ओर से कोई क्षतिपूर्ति या मुआवजा (प्रतिकर) नहीं दिया जाएगा।

लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

उल्लेखनीय है कि मुड़िया पूर्णिमा मेला ब्रज क्षेत्र का सबसे बड़ा और प्रमुख धार्मिक आयोजन है, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु गिरिराज जी की 21 किलोमीटर लंबी पावन परिक्रमा करने पहुंचते हैं। परिक्रमा मार्ग और मेले में उमड़ने वाली अपार भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन हर वर्ष इस तरह के सख्त कदम उठाता है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Gold Price Today: लगातार 3 दिनों की तेजी के बाद आज थमी सोने की रफ्तार; जानें अपने शहर के ताजा भाव

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Asian Games 2026 में भारतीय एथलीट गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास Oppo K14 Plus भारत में लॉन्च हुआ यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए उम्मीदवारों के नाम मथुरा कलेक्ट्रेट पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन Asian Games 2026 में भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने रचा इतिहास मथुरा में 3-4 अक्टूबर को भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दो दिवसीय उच्चस्तरीय समन्वय बैठक पूर्व IAS दिव्या मित्तल का राजनीति में कदम; निर्दलीय रहकर करेंगी जनसेवा मथुरा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; IAS सलोनी गौतम बनीं गोवर्धन की नई SDM