Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मुंबई- 13 साल के लड़के ने अपनी 6 साल की चचेरी बहन को उतारा मौत के घाट

by Arpita Singh • March 3, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। मुंबई से एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आयी है। जहाँ नालासोपारा में एक 13 साल के लड़के ने अपने 6 साल की चचेरी बहन की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार बच्चे को ऐसा लगा कि उसके परिवार के लोग उससे कम प्यार करते हैं। जिसके कारण वह अपनी चचेरी बहन को सुनसान जगह पर ले गया और उसका गला घोट कर हत्या करने के बाद पत्थर से उस पर वार किया।

बच्चे को लगता था कि उसके परिजन उससे प्यार नहीं करते और उसे हमेशा उसे अनदेखा करते है। बच्चे ने पुलिस को यह भी बताया कि हत्या से पहले उसने एक फिल्म देखी थी जो सीरियल किलर पर आधारित थी फिल्म का नाम “रमन राघव” था।

बता दें की शनिवार को लड़की के पिता उसे लेकर स्कूल से घर आए थे उसके बाद बच्चे शाम को एक साथ खेल रहे थे। जिस बीच अचानक लड़की के लापता होने के बाद खोज शुरू हुई जिसमें एक सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पता चला कि उसका चचेरा भाई लड़की को लेकर जा रहा था। उससे पूछा गया कि लड़की कहां है? लड़के ने बताया कि उस लड़की की दो अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी जिसके बाद परेशान परिवार घटनास्थल पर पहुंचा।

जिसके बाद पुलिस ने लड़के से पूछताछ शुरू की और लगातार उसके बदलते बयानों के आधार पर अंत में यह पता कर लिया कि इस बच्चे ने अपने चचेरी बहन की हत्या की है। पुलिस ने बताया कि बच्चा फिल्हाल अपने परिवार के पास है। बच्चे के 13 साल के होने के कारण उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.