Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मुंबई: सिंगर शान की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

by Tarun Bhardwaj • December 24, 2024
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। मुंबई में मंगलवार (24 दिसंबर) तड़के सुबह एक बहुमंजिला आवासीय बिल्डिंग के एक अपार्टमेंट में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक इस इमारत में मशहूर सिंगर शान का भी अपार्टमेंट है। अधिकारियों के अनुसार जब आग ने अपार्टमेंट के एक फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया तो सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और कई दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं।

दमकल कर्मियों ने मेहनत से आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना सामने नहीं आई है। साथ ही, आग लगने के कारणों का भी अब तक पता नहीं चल सका है।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। न्यूज एजेंसी एएनआई की ओर से जारी किए गए इस वीडियो में काले धुएं के गुबार को देखा जा सकता है। वहीं, इसमें इमारत के नीचे बड़ी संख्या में दमकम की गाड़ियां भी नजर आ रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना के समय शान अपने परिवार के साथ उस इमरात में ही थे, लेकिन वे सभी इस समय सुरक्षित बताए जा रहे हैं। यह जानकारी सामने आते ही ही सिंगर के फैंस ने राहत की सांस ली। यह आग सातवीं मंजिल पर लगी थी, जबकि गायक 11वें मंजिल पर रहते हैं। फिलहाल, हादसे की वजह साफतौर पर सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि शॉट सर्किट की वजह से यह आग लगी हो।

शान बॉलीवुड के मशहूर सिंगर हैं। अपने उनकी मखमली आवाज के लिए जाना जाता है। शुरुआती करियर में वह विज्ञापनों के लिए जिंगल्स गाया करते थे। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में भी गाना शुरू कर दिया। अब तक वह शाहरुख, रणबीर कपूर, आमिर खान जैसे कई सुपरस्टार्स के लिए गाना गा चुके हैं। गायकी के साथ अभिनय में भी वह अपनी किस्मत आजमा चुके हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.