Mon, Aug 3rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मुंबई: नसीरुद्दीन शाह को हुआ न‍िमोन‍िया, अस्‍पताल में क‍िया गया एडम‍िट

by यूनिक समय • June 30, 2021

मुंबई: नसीरुद्दीन शाह को हुआ न‍िमोन‍िया, अस्‍पताल में क‍िया गया एडम‍िट

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

मुंबई। बॉलीवुड के द‍िग्‍गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाहको न‍िमोन‍िया हो गया है. वह प‍िछले 2 द‍िनों से मुंबई के खार स्‍थ‍ित ह‍िंदूजा अस्‍पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज जारी है। अस्‍पताल में पत्‍नी रत्‍ना पाठक शाह और बच्‍चे उनके साथ हैं। जानकारी के अनुसार एक्‍टर पर इलाज का असर हो रहा है और उनकी तबीयत में सुधार है। उनके मैनेजर ने जानकारी दी है कि उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराना जरूरी था। अब वह इलाज में हैं और उन पर इलाज असर भी कर रहा है।

Naseeruddin Shah

बता दें कि आज सुबह ही मंद‍िरा बेदी के पति राज कौशल के न‍िधन की खबर से बॉलीवुड सदमे में है। इसी खबर के बाद नसीरुद्दीन शाह के भी न‍िधन की खबर सोशल मीडिया पर उड़ने लगी। हालांकि एक्‍टर अभी ठीक हैं और अस्‍पताल में अपना इलाज करा रहे हैं।

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह से पहले दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक्टर को सांस लेने में तकलीफ होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, तुषार कपूर की अगली फिल्म ‘मारीच’ में नसीरुद्दीन शाह भी अहम भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म में तुषार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन ध्रुव लाथेर करेंगे। तुषार ने फिल्म के बारे में ट्विटर के माध्यम से बताया था।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.