Mon, Jun 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

नगर आयुक्त ने महापौर के साथ घाटों का लिया जायजा, लोगों ने रखी मन की बात तो अनुयय झा ने दिखाई दरियादिली

by यूनिक समय • June 9, 2021

नगर आयुक्त ने महापौर के साथ घाटों का लिया जायजा, लोगों ने रखी मन की बात तो अनुयय झा ने दिखाई दरियादिली

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

कार्यालय प्रतिनिधि
यूनिक समय, मथुरा। गंगा दशहरा से पहले यमुना घाटों को साफ सुथरा बनाने के लिए मथुरा-वृंदावन नगर निगम के आयुक्त अनुयय झा टीम के साथ बंगाली घाट पहुंचे। उन्होंने विश्राम घाट तक निरीक्षण किया। आयुक्त शहरी क्षेत्र के यमुना घाटों पर साफ सफाई व्यवस्था कार्य से संतुष्ट नजर आए। विश्राम घाट के समीप गली की सड़क के पुनर्निर्माण के लिए उन्होंने दो लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की।

नगर आयुक्त अनुनय झा और महापौर डॉ मुकेश आर्य बंधु के साथ घाटों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। नमामि गंगे के स्टाफ ने बताया कि नल कनेक्शन न होने के कारण श्याम घाट पर सीढ़ियों से जमी काई आदि को साफ करने में दिक्कत आती है। यहां नल कनेक्शन हो जाए तो सुविधा रहेगी।

नगर आयुक्त ने जलकल अभियंता को तत्काल पानी के कनेक्शन लगाने के निर्देश दिए। इसी दौरान विश्राम घाट पर नागरिकों ने शिकायत की गली टूटी फूटी होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पूर्व नगर आयुक्त ने गली निर्माण की घोषणा की थी लेकिन वह स्थानांतरित हो जाने के कारण स्टीमेट स्वीकृत नहीं कर सके। इस पर नगर आयुक्त ने मौके पर ही स्वीकृति प्रदान करते हुए आगामी एक माह में दो लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया।

यमुना घाटों पर सीढ़ियों के नीचे यमुना में सिल्ट हटाने की बात पर नगर आयुक्त ने कहा कि जल कम होते ही यम द्वितीया से पहले बीते साल की भांति जेसीबी और पोकलेन मशीन से सिल्ट को निकलवा दिया जाएगा। चतुर्वेद समाज के लोगों ने बताया कि विश्राम घाट पर पूजा पाठ के दौरान फूल माला पॉलिथीन आदि से गंदी हो जाती है। लोगों को पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। यह जानकर नगर आयुक्त ने छोटे-बड़े आवश्यकतानुसार डस्टबिन और पेयजल के लिए टंकी लगवाने के आदेश किए। ठंडे पेयजल के लिए यहां वाटर कूलर भी नया लगाया जा रहा है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.