Tue, Jun 30th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मच्छरों को गिलास में लेकर पहुंचा नगर निगम कार्यालय

by यूनिक समय • June 30, 2021

मच्छरों को गिलास में लेकर पहुंचा नगर निगम कार्यालय

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

विशेष संवाददाता
यूनिक समय, वृंदावन। मथुरा-वृंदावन नगर निगम वृंदावन जोन कार्यालय परिसर में अजीब गरीब मामला देखने को मिला।
नगर निगम कार्यालय सामने नगला में रहने वाला महेश बघेल ही नहीं बल्कि इलाके के लोग मच्छरों से परेशान हैं। वह आज मच्छरों को गिलास में भरकर नगर निगम कार्यालय पहुंचा।

वह अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र तिवारी से मुलाकात कर मच्छरों के फैलते प्रकोप की दास्तां सुनाना चाहता था। श्री तिवारी ने महेश बघेल की बातों को सहानुभूति पूर्वक सुना। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नाला साफ कराने के निर्देश दिए। महेश बघेल का कहना था नाला साफ न होने से मच्छरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। रात को सोना दुश्वार हो गया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.