Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अयोध्या : प्रॉपर्टी डीलर का हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, कीमती जमीन को लेकर हुआ था विवाद

by vaishali • March 4, 2024
अयोध्या

अयोध्या : प्रॉपर्टी डीलर का हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, कीमती जमीन को लेकर हुआ था विवाद

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

अयोध्या कैंट थाना क्षेत्र में हुई प्रॉपर्टी डीलर विशाल यादव की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी रितेश यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इस दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैंट थाना क्षेत्र के मशीनिया कृष्णा नगर कॉलोनी में 25 फरवरी की देर रात बरात से वापस लौटते समय टोनिया मऊ यदुवंशपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर विशाल यादव पुत्र रामबली यादव की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। आरोपियों की तलाश की जा रही थी। थानाध्यक्ष कैंट संजय मौर्य ने बताया कि विवेचना के दौरान नगर कोतवाली क्षेत्र के खोजनपुर निवासी रितेश यादव व रिंकू का नाम प्रकाश में आया था

मुखबिर की सूचना पर रविवार की देर रात रितेश यादव को कैंट थाना क्षेत्र के गद्दोपुर पेशकार पुरवा जाने वाले मार्ग पर गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। वहीं, दूसरे आरोपी रिंकू की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। हत्या के पीछे रामपुर स्थित एक कीमती जमीन का विवाद सामने आया है

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.