Sat, Jun 20th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

इश्क की खातिर इकरा से इशिका बनी मुस्लिम लड़की, छोड़ दिया माता-पिता और धर्म

by Raju Chaurasia • September 10, 2022
Advertisement
Ad

कहते हैं सच्चे प्यार को पाने के लिए इंसान कुछ भी करने को तैयार रहता है। फिर चाहे धर्म-समाज या देश ही छोड़ने की बात ही क्यों ना हो। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक ऐसी ही प्रेम कहानी सामने आई है। जहां एक मुस्लिम लड़की ने हिंदू धर्म अपना लिया। इकरा से इशिका बनी युवती ने अपने प्रेमी के लिए सनातन धर्म स्वीकार करते हुए उसके साथ वैदिक पद्धति के अनुसार विवाह किया।

दरअसल, धर्म परिवर्तन करने का यह मामला मंदसौर के कालाखेत स्थित गायत्री परिवार मंदिर में शुक्रवार शाम देखने को मिला। जहां
जोधपुर की रहने वाली इकरा को राहुल वर्मा नाम के लड़के से प्रेम करती थी। दोनों साथ जीने मरने की कसम खा चुके थे। लेकिन अलग-अलद धर्म होने के चलते परिवार इनकी शादी कराने के लिए राजी नहीं थे। लड़की राहुल से शादी करने के लिए हिंदू धर्म अपनाने को तैयार हो गई। दोनों 7 सितंबर को विवाह क्रांट्रेक्ट करा चुके हैं।

बता दें कि लड़की के परिवार ने शादी की रजामंदी नहीं दी, लेकिन राहुल के परिजन बेटे की खुशियों की खातिर इशिका को अपनाने से इंकार नहीं कर सके। युवक के परिवार ने दोनों की शादी हिंदू रीति रिवाज से मंदसौर के गायत्री परिवार में कराई। विवाह से पहले स्नान कर पंचतत्व की पूजा कराई गई। साथ ही अनुष्ठान कर सभी आवश्यक धार्मिक क्रियाएं करवाकर इकरा को इशिका बनाया गया। फिर वैदिक पद्धति के अनुसार विवाह किया गया।

मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू बनी इशिका ने अब पुलिस-प्रशासन ने अपनी सुरक्षा की मांग की है। उसने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा- अब मुझे जोधपुर में मौजूद अपने परिवार और मुस्लिम समुदाय के लोगों से खतरा है। वह मुझे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। लड़की का कहना है, उसने अपनी मर्जी से यह कदम उठाया है। जिसके चलते परिवार मेरे खिलाफ हो गया है। इसलिए पुलिस से गुहार है कि मेरी सुरक्षा की जाए। बता दें कि दोनों बालिग हैं। जहां लड़की ने नौवी तक की पढ़ाई की है। जबकि राहुल अभी पढ़ाई कर रहा है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.