Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा जेल में मुस्लिम कैदियों ने ईद पर की नमाज अदा, एक-दूसरे से मिले गले

by Arpita Singh • March 31, 2025
मुस्लिम कैदियों ने मनाई ईद

मथुरा जेल में मुस्लिम कैदियों ने ईद पर की नमाज अदा, एक-दूसरे से मिले गले

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। रमजान के पवित्र महीने के दौरान जिले की जेल में 205 मुस्लिम कैदियों ने रोजा रखा और आज सुबह एक साथ ईद की नमाज अदा की। शासन के निर्देशों के तहत जेल प्रशासन ने मुस्लिम कैदियों के लिए विशेष व्यवस्था की।

जेल प्रशासन ने मुस्लिम कैदियों के लिए सहरी (रोजा शुरू करने का भोजन) और इफ्तार (रोजा तोड़ने का भोजन) की विशेष व्यवस्था की। जेल अधीक्षक अंशुमान गर्ग ने बताया कि जेल में कैदियों को उसी तरह की सुविधाएं दी जाती हैं, जैसे बाहर के लोग रोजा रखते समय प्राप्त करते हैं, ताकि वे अपने पर्व को श्रद्धा के साथ मना सकें।

रमजान के शुरुआत से ही इन कैदियों ने रोजा रखा और रोजाना नमाज अदा की। ईद के दिन, सुबह करीब 9 बजे कैदियों ने एक साथ ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद उन्होंने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। जेल प्रशासन ने इस खास मौके पर सेवइयां और खीर जैसी खास व्यंजन तैयार किए थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.