Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

National Space Day 2025: PM मोदी ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर गगनयान और अंतरिक्ष स्टेशन पर की बात

by Tarun Bhardwaj • August 23, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के विशेष कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। इस कार्यक्रम में अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और उनके साथी, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और इसरो प्रमुख वी. नारायणन मौजूद थे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने देशवासियों को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की बधाई दी।

इस बार की थीम ‘आर्यभट्ट से गगनयान’ है

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘इस बार के अंतरिक्ष दिवस की थीम आर्यभट्ट से गगनयान तक है। इसमें अतीत का आत्मविश्वास भी है और भविष्य का संकल्प भी। आज हम देख रहे हैं कि इतने कम समय में ही राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस हमारे युवाओं के बीच उत्साह और आकर्षण का विषय बन गया है। यह देश के लिए गौरव की बात है।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘अंतरिक्ष क्षेत्र में एक के बाद एक नई उपलब्धि हासिल करना भारत और भारतीय वैज्ञानिकों का स्वभाव बन गया है। अभी दो साल पहले ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुँचकर इतिहास रचने वाला पहला देश बना था।’ हम उन देशों में भी शामिल हो गए हैं जिन्होंने अंतरिक्ष में डॉकिंग और अनडॉकिंग की क्षमता हासिल कर ली है।’

भारत अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाएगा

उन्होंने कहा कि ‘शुभांशु शुक्ला ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर तिरंगा फहराकर हर भारतीय को गर्व से भर दिया। वह क्षण और अनुभूति जब उन्होंने मुझे तिरंगा दिखाया, शब्दों से परे है। आज भारत सेमी-क्रायोजेनिक इंजन और इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। जल्द ही हमारे वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत से गगनयान भी सफलता की उड़ान भरेगा और आने वाले समय में भारत अपना अंतरिक्ष स्टेशन भी बनाएगा।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘मैंने लाल किले से कहा था कि हमारा मार्ग रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म का मार्ग है। इसीलिए पिछले 11 वर्षों में देश ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक के बाद एक लगातार बड़े सुधार किए हैं। आज अंतरिक्ष तकनीक भारत में प्रशासन का भी हिस्सा बन रही है। फसल बीमा योजना में उपग्रहों की मदद से मूल्यांकन किया जा रहा है। मछुआरों को उपग्रहों की मदद से जानकारी और सुरक्षा मिल रही है।’ अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का उपयोग आपदा प्रबंधन या पीएम गति शक्ति आदि में किया जा रहा है। आज अंतरिक्ष में भारत की प्रगति नागरिकों के जीवन को आसान बना रही है।

ये भी पढ़ें: RRB NTPC Graduate Result 2025: RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल CBT 1 रिजल्ट 2025 जल्द होगा जारी, ऐसे करे चेक

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.