Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा उनके डांस स्किल्स की करती है आलोचना; बोले ‘मेरा कॉन्फिडेंस खत्म कर दिया’

by Tarun Bhardwaj • April 27, 2026
Nawazuddin Siddiqui daughter Shora criticizes his dancing

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा उनके डांस स्किल्स की करती है आलोचना; बोले ‘मेरा कॉन्फिडेंस खत्म कर दिया’

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी बेमिसाल अदाकारी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनके घर में ही उनकी कला का सबसे बड़ा और ईमानदार आलोचक मौजूद है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी 16 वर्षीय बेटी शोरा सिद्दीकी के साथ अपने रिश्तों और उनके अभिनय के प्रति जुनून को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए।

बेटी की खरी-खरी

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने मजाकिया अंदाज में बताया कि उनकी बेटी शोरा उनकी फिल्मों की बहुत बड़ी प्रशंसक नहीं है और उसने उनकी बहुत कम फिल्में देखी हैं। नवाजुद्दीन ने कहा शोरा अक्सर उनके डांसिंग स्किल्स की आलोचना करती है। नवाज ने बताया, “वह मुझसे कहती है कि मैं बहुत खराब डांसर हूं और मुझे डांस नहीं करना चाहिए। उसकी इस ईमानदारी ने मेरा आत्मविश्वास (Confidence) पूरी तरह खत्म कर दिया है।”

नवाज के मुताबिक, शोरा ने उनकी फिल्में शायद ही देखी हों। उन्होंने हंसते हुए कहा, “हो सकता है उसने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ छुपकर देख ली हो, लेकिन आमतौर पर वह मेरी फिल्मों से दूर ही रहती है।”

अभिनय के प्रति जुनूनी हैं शोरा

नवाजुद्दीन ने यह भी साफ किया कि शोरा को एक्टिंग का बहुत शौक है और वह इसके लिए कड़ी मेहनत कर रही है। अभिनेता ने बताया कि शोरा ने खुद परफॉर्मिंग आर्ट्स फैकल्टी में जाकर एडमिशन लिया। उन्होंने कहा, “उसने हाथ जोड़कर टीचर से कहा कि मुझे एक्टिंग सीखनी है। वह वर्तमान में ट्रेनिंग ले रही है, लेकिन मेरी प्राथमिकता यही है कि वह पहले अपनी पढ़ाई पूरी करे।”

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो नवाजुद्दीन आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। वह जल्द ही आदित्य कृपलानी की फिल्म ‘मेन एक्टर नहीं हूं’ में दिखाई देंगे। हाल ही में नवाजुद्दीन ‘तुम्बाड 2’ की स्टारकास्ट में शामिल हुए हैं। आदेश प्रसाद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सोहम शाह अपनी भूमिका दोहराएंगे और नवाज एक बेहद महत्वपूर्ण रोल में नजर आएंगे।

नवाजुद्दीन ने अंत में सकारात्मक लहजे में कहा कि हर चीज का परफेक्ट होना जरूरी नहीं है, कभी-कभी सिर्फ मस्ती के लिए भी चीजें करनी चाहिए, इसलिए वे डांस में फिर से हाथ आजमाने की कोशिश करेंगे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: IPL 2026: KKR को जीत के साथ लगा बड़ा झटका; BCCI ने अंगकृष रघुवंशी पर ठोका 20% मैच फीस जुर्माना

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Maruti Brezza का नया Facelift मॉडल जल्द होगा लांच क्रिकेटर आकाश दीप ने अक्षिता राज संग रचाई शादी वेनेजुएला में हाई तीव्रता के दोहरे भूकंपो से मची भारी तबाही आईटी और मेटल शेयरों में भारी बिकवाली से सेंसेक्स 893 अंक टूटा टीम इंडिया की जर्सी देख भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी सीयूईटी यूजी का रिजल्ट घोषित लखनऊ अग्निकांड पर अभिनेता सोनू सूद का छलका दर्द Lionel Messi ने रचा इतिहास; वर्ल्ड कप में सर्वाधिक गोल करने वाले बने खिलाड़ी