यूनिक समय, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2025 परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल आंसर-की आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। 4 मई 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में लाखों छात्रों ने भाग लिया था। अब उन सभी अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीट यूजी 2025 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इस बारे में NTA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा की है। ऐसे करें NEET UG 2025 का रिजल्ट चेक सबसे पहले neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर “NEET (UG) 2025 Result” के लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई जानकारी जैसे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। अब रिजल्ट को चेक करें और डाउनलोड कर लें। भविष्य के लिए उसका एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें। NEET UG 2025 श्रेणीवार कट-ऑफ मार्क्स UR/EWS: 686 - 144 OBC: 143 - 113 SC: 143 - 113 ST: 143 - 113 UR/EWS एवं PwBD: 143 - 127 OBC एवं PwBD: 126 - 113 SC एवं PwBD: 126 - 113 ST एवं PwBD: 126 - 113 NEET UG देश में मेडिकल कोर्स (MBBS, BDS आदि) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। रिजल्ट और फाइनल आंसर-की जारी होने के बाद अब जल्द ही काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की जानकारी और अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।