Fri, Jul 24th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सोशल मीडिया पर नेताजी की पोते—पोती संग तस्वीर हुई वायरल, लिखा—विल मिस यू दद्दू

by Raju Chaurasia • October 12, 2022

सोशल मीडिया पर नेताजी की पोते—पोती संग तस्वीर हुई वायरल, लिखा—विल मिस यू दद्दू

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

इटावा। नेताजी को अंतिम विदाई देने के लिए पूरा उत्तर प्रदेश उमड़ आया। इस दौरान कोई आम हो या खास सभी की आंखे नम थीं। वहीं नेताजी के पोते-पोती की भावुक तस्वीर सामने आ रही हैं। यह तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन दिया गया है कि दादाजी हमें आपकी याद आ रही हैं। यह तस्वीर काफी पुरानी है। बता दें कि इस तस्वीर को अखिलेश यादव के बेटे अर्जुन यादव ने शेयर की है।

मुलायम सिंह यादव अनंत यात्रा पर चले गए। लेकिन उनका परिवार, कार्यकर्ता, प्रशंसक और नेताजी के साथी उन्हें याद कर रहे हैं। नेताजी को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों का हजूम उमड़ पड़ा था। वहीं नेताजी की अंतिम विदाई में बहू और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव के आंसू भी नहीं थम रहे थे। मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में तमाम मुख्यमंत्रियों से लेकर कई नेता भी पहुंचे थे। सभी ने नेताजी को श्रद्धांजलि दी। वहीं अखिलेश यादव भी फफक कर रोते नजर आये थे। अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह को मुखाग्नि दी। भारी भीड़ के बीच मुलायम सिंह यादव के परिवार का हर सदस्य इस अंतिम यात्रा में मौजूद रहा।

मुखाग्नि देने के बाद भी नेताजी के समर्थक पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे थे। वहीं अखिलेश यादव ने भावुक होते हुए कहा कि अब उन्हें सैफई अपना नहीं लग रहा। बता दें कि बीते सोमवार को मुलायम सिंह यादव ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। पिछले कई सालों से वह गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। नेताजी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में किया गया था। वहीं मुलायम सिंह यादव के भाई राम गोपाल यादव और शिवपाल यादव भी अंतिम संस्कार में मौजूद रहे। इसके अलावा नेताजी के करीबी रहे आजम खान ने दुखी मन से नेताजी को अंतिम विदाई दी।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.