Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

नया इलेट्रिक स्कूटर लांच, कीमत 63550 और 100 की ड्राइविंग रेंज

by manish • October 18, 2023
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। लगातार इलेक्ट्रिक स्कूटरों का क्रेज बढ़ा है। इसी को देखते हुए टू व्हीलर निर्माता कंपनी Odysse ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Odysse E2GO Graphene लॉन्च किया है। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 100 किलोमीटर तक चलेगा। यह हाई एंड स्कूटर है, जिसमें बड़े टायर साइज मिलते हैं।

छह अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन

यह नया स्कूटर 63550 हजार रुपये में बाजार में मिलेगा। इसमें छह अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन मिलेंगे। Odysse E2GO Graphene आठ घंटे में फुल चार्ज होगा। इसे चलाने के लिए कोई ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं है। आप इसे ऑनलाइन ई कॉमर्स साइट Flipkart पर खरीद सकते हैं। इस स्कूटर में बड़ी हेडलाइट दी गई है।

यूएसबी चार्जिंग पोर्ट

Odysse Electric मुंबई बेस्ट इलेट्रिक व्हीकल स्टार्टअप कंपनी है। इस ईवी स्कूटर में यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, एंटी थेफ्ट लॉक, कीलेस एक्सेस और डिजिटल स्पीडोमीटर जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। स्कूटर में अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें हैवी सस्पेंशन मिलता है। स्कूटर में डिस्क ब्रेक दिए गए है। कंपनी ने स्कूटर में फ्यूचरिस्टिक लुक्स दिया गया।

60 किलोमीटर तक चलता है

आपको बता दें कि बाजार में 60 से कम इलेट्रिक स्कूटर Yo Drift भी आता है। यह इलेट्रिक स्कूटर एक वेरिएंट और पांच कलर ऑप्शन में मिलता है। यह स्कूटर 51094 हजार रुपये में आता है। स्कूटर में सेफ्टी के लिए फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर 60 किलोमीटर तक चलता है।

25 kmph की टॉप स्पीड

Yo Drift सड़क पर 25 kmph की टॉप स्पीड देता है। यह स्कूटर 8 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इसमें आरामदायक सफर के लिए टेलिस्कोपिक फ्रोक और मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। इसमें LED हेडलैंप और डिजिटल कंसोल दिए गए हैं। इसमें थ्री-इन-वन लॉक सिस्टम, बिना चाबी के स्टार्ट, रिवर्स मोड और एक मोबाइल चार्जिंग सॉकेट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.