Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया खुलासा, दो धारदार हथियारों से हुई थी हत्या

by Arpita Singh • June 17, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। इंदौर निवासी व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। जांच में सामने आया है कि राजा की हत्या केवल एक नहीं, बल्कि दो धारदार हथियारों से की गई थी। अब तक एक हथियार पुलिस के कब्जे में आ चुका है, जबकि दूसरा उसी खाई में फेंका गया बताया जा रहा है, जहां राजा का शव मिला था।

पुलिस के अनुसार, राजा पर तीन अलग-अलग हमले किए गए थे, और तीनों आरोपियों ने मिलकर धारदार हथियार से वार किए। यह भी सामने आया है कि राजा की पत्नी सोनम ने पार्किंग एरिया में ही हमलावरों को संकेत दे दिया था। पहले वार के बाद जब खून बहने लगा, तो सोनम चीखते हुए पीछे हट गई, लेकिन हत्या के बाद शव को खाई में फेंकने में तीनों आरोपी शामिल रहे।

राजा रघुवंशी की हत्या 23 मई को हुई थी, जबकि उनका शव 2 जून को बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में 9 जून को सोनम, उसके प्रेमी राज और तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया।

सोनम ने अपने मोबाइल फोन नष्ट कर दिए हैं और अब तक उसका फोन पुलिस को नहीं मिला है, जो जांच के लिए अहम सबूत हो सकता था।

मेघालय पुलिस प्रमुख इदाशीशा नोंगरांग ने बताया कि जांच अभी भी जारी है और लव ट्रायंगल के अलावा अन्य कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा, “यह सामान्य बात नहीं है कि शादी के कुछ ही दिनों में पत्नी अपने पति के खिलाफ इस हद तक चली जाए। हम हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रहे हैं और हमारे पास मजबूत साक्ष्य हैं।”

इस हत्याकांड में पकड़े गए सभी आरोपियों को 17 जून को घटनास्थल सोहरा ले जाया गया है, जहां पुलिस हत्या की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.