Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया खुलासा, सोनम निकली मास्टरमाइंड, राज था सिर्फ मोहरा

by Arpita Singh • June 12, 2025
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब एक नया और चौंकाने वाला एंगल सामने आया है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि इस हत्या की असली साजिशकर्ता कोई और नहीं, बल्कि खुद सोनम रघुवंशी थी। अब तक इस मामले में राज कुशवाह को मुख्य आरोपी माना जा रहा था, लेकिन तफ्तीश में पता चला है कि वह तो सिर्फ एक मोहरे के रूप में इस्तेमाल हुआ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनम ने न केवल राज को बल्कि अन्य आरोपियों को भी झांसा देकर अपने पति की हत्या के लिए तैयार किया। बताया जा रहा है कि उसने राज को प्रेम का भरोसा दिलाया, जबकि बाकी लोगों को पैसों का लालच देकर अपने साथ मिलाया।

जांच में यह भी सामने आया है कि सोनम हत्या के बाद किसी तीसरे शख्स के साथ भागने की योजना बना रही थी। फिलहाल इस तीसरे व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस को शक है कि यही व्यक्ति असली मकसद का कारण हो सकता है।

अब तक यह माना जा रहा था कि सोनम और राज कुशवाह के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन सोनम के परिजन और उसके साथ काम करने वाले लोग इस दावे को नकार रहे हैं। सोनम के भाई गोविंद का कहना है कि राज उसे ‘दीदी’ कहता था और वह उसे तीन साल से राखी बांध रही थी। अगर यह बात सही है तो बड़ा सवाल यह उठता है कि सोनम ने अपने पति की हत्या आखिर किसके लिए करवाई?

इस केस में पुलिस अब शिलॉन्ग में क्राइम सीन को रीक्रिएट करने की तैयारी कर रही है ताकि और पुख्ता सबूत इकट्ठा किए जा सकें। इसके बाद सभी आरोपियों को इंदौर लाकर आगे की पूछताछ की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, जब सोनम को जेल में राज कुशवाह से वीडियो कॉल के जरिए बात करवाई गई, तो वह फूट-फूटकर रोने लगी और गुनाह कबूल कर लिया। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। आने वाले दिनों में इस हत्याकांड से जुड़े और कई राज सामने आ सकते हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.