Tue, Jun 9th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बांदा के अस्पताल से चोरी नवजात लखनऊ में रेलवेकर्मी से बरामद

by यूनिक समय • October 13, 2022
Advertisement
Ad

लखनऊ:  गिरवां के बरसड़ा गांव की महिला ने पुलिस अधिकारियों से की थी शिकायत, महुआ पीएचसी में तैनात कानपुर की नर्स पर लगाया था आरोप, एफआईआर
बांदा से चोरी नवजात लखनऊ में निसंतान रेलवे कर्मचारी के पास से बरामद हुआ । जिला अस्पताल में मेडिकल के बाद पुलिस ने नवजात को उसकी मां को सुपुर्द कर दिया। आरोपित महुआ पीएचसी की स्टाफ नर्स के खिलाफ नवजात की मां को बंधक बनाने, धमकाने और बच्चा ले जाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गिरवां थानाक्षेत्र के बरसड़ा गांव निवासी गोमती वर्मा पत्नी दद्दू ने 30 सितंबर को महुआ पीएचसी में लड़के को जन्म दिया था। दो दिन बाद जच्चा-बच्चा की पीएचसी से छुट्टी कर दी गई। गोमती के मुताबिक, बच्चे की तबीयत खराब हुई तो पीएचसी में तैनात स्टाफ नर्स कानुपर की मूलनिवासी पुष्पा सचान के शहर कालूकुआं स्थित आवास पर जाकर दिखाया। उसने हालत गंभीर बता इलाज की बात कही।
गोमती का आरोप है कि नर्स ने बच्चा गायब कर दिया। काफी तलाश के बाद जब नर्स और बच्चे का कहीं पता नहीं चला था तो उसने एसपी से मुलाकात कर शिकायत की। एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने नवजात को लखनऊ में निसंतान रेलवेकर्मी और उसकी पत्नी के पास से बरामद किया। बुधवार को जिला अस्पताल में मेडिकल के बाद बच्चे को गोमती को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी गिरवां ओमशंकर शुक्ला ने बताया कि बुधवार देर शाम नवजात की मां की तहरीर पर आरोपित नर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.