यूनिक समय, मथुरा। उत्तराखंड से निर्विरोध निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य सांसद बनने के बाद अपने पहले धार्मिक दौरे पर मथुरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छठीकरा-राधाकुंड रोड स्थित चित्रगुप्त पीठ आश्रम पहुंचकर आदि शक्ति देवी मां की विशेष पूजा-अर्चना की और हवन-पूजन में भाग लिया। आस्था के रंग में रंगे नवनियुक्त सांसद आश्रम पहुंचने पर चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज और मनोज श्रीवास्तव ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य का पारंपरिक रूप से चुनरी ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान सांसद पूरी तरह आस्था और भक्ति के भाव में लीन नजर आए। उन्होंने पीठ की धार्मिक गतिविधियों और समाज कल्याण के कार्यों की भी खुले दिल से सराहना की। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वह भगवान चित्रगुप्त के दरबार में प्रभु का आशीर्वाद लेने और गुरु चित्रगुप्त पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी सच्चिदानंद महाराज से मुलाकात करने आए हैं। हालांकि, अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने राजनीतिक सवालों से पूरी तरह दूरी बनाए रखी और पूरी तरह आध्यात्मिक व धार्मिक रंग में रंगे दिखे। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी ने रखा विकास का नया दृष्टिकोण; कहा- “दुनिया का भारत पर अटूट भरोसा” ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]