Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

एनआईए सबसे बड़ी कार्रवाई, 14 जिलों में 45 ठिकानों पर रेड

by Raju Chaurasia • August 8, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में एनआईए टेरर फंडिंग के मामले में एनआईए पूरे राज्य में एक साथ 45 ठिकानों पर रेड की है। एनआईए की यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के 14 जिलों में 45 ठिकानों पर हो रही है। छापेमारी में एनआईए के साथ ही जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान भी शामिल थे।

रविवार को जमात-ए-इस्लामी नाम के प्रतिबंधित संगठन के सदस्यों के आवासों पर रेड की गई। इस अलगाववादी संगठन को पाकिस्तान समर्थक होने की वजह से साल 2019 में ही केंद्र सरकार ने प्रतिबंधित घोषित कर दिया था।

प्रतिबंध के बावजूद घाटी में जमात-ए-इस्लामी की सक्रियता जारी है। प्रतिबंध के बाद भी गतिविधियां बढ़ने के बाद एनआईए ने यह छापेमारी की है। एनआईए की छापेमारी के पहले दिल्ली से एक वरिष्ठ डीआईजी और टीम श्रीनगर पहुंचे थे।

श्रीनगर, बडगाम, गंदेरबल, बारामूला, कुपवाड़ा, बांदीपुरा, अनंतनाग, शोपियां, पुलवामा, कुलगाम, रामबन, डोडा, किश्तवाड़ और राजौरी जिलों में छापेमारी की गई।

इससे पहले 31 जुलाई को भी एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में 14 ठिकानों पर आईडी रिकवरी और लश्कर-ए-मुस्तफा के टॉप कमांडर हिदायतुल्लाह मलिक से जुड़े मामले में छापेमारी की थी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.