Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

यूपी में फिर निर्भया कांडः 50 साल की आंगनबाड़ी वर्कर की गैंगरेप के बाद हत्या, प्राइवेट पार्ट में डाली राॅड!

by यूनिक समय • January 6, 2021

यूपी में फिर निर्भया कांडः 50 साल की आंगनबाड़ी वर्कर की गैंगरेप के बाद हत्या, प्राइवेट पार्ट में डाली राॅड!

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

बंदायू। यूपी केउत्तर प्रदेशजिले के उघैती थाना इलाके के एक गांव में 50 वर्षीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की गैंगरेप के बाद जघन्य हत्या ने प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। महिला रविवार को नजदीक के गांव में एक मंदिर में पूजा करने गई थी। आरोप है कि मंदिर के पुजारी, उसके चेले और ड्राइवर ने घटना को अंजाम दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डालने की पुष्टि हुई है। महिला की बाईं पसली, बाएं पैर और बाएं तरफ के फेफड़े किसी वजनदार चीज से तोड़ दिए गए। यह निर्भया जैसा मामला है।

जीप से आकर महिला का शव फेंककर चले गए
मृतका के परिजनों का आरोप है कि घटना रविवार रात की है। इसके बाद आरोपी जीप में लाश लेकर आए और घर के बाहर फेंककर चले गए। घटना के करीब 18 घंटे बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आरोपियों की तलाश में पुलिस छापामार कार्रवाई कर रही है। एसएसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गईं हैं।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.