Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Noida Protest: नोएडा-गाजियाबाद समेत पूरे प्रदेश में बढ़ी श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी; ₹16,868 तक हुआ वेतन

by Tarun Bhardwaj • April 14, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने औद्योगिक अशांति के बीच श्रमिकों के हित में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। सरकार ने प्रदेश भर के श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी (Minimum Wage) में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह नया आदेश 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी माना जाएगा। एक उच्च-स्तरीय समिति की सिफारिशों के बाद लिए गए इस फैसले से लाखों फैक्ट्री कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है।

जानें अब किसे कितना मिलेगा पैसा

योगी सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी करते हुए नया चार्ट जारी किया है, जिसके तहत नोएडा और गाजियाबाद में कुशल श्रमिकों का वेतन ₹16,868 तक पहुंच गया है, वहीं नगर निगम वाले अन्य जिलों और शेष उत्तर प्रदेश के लिए भी अलग-अलग वेतन श्रेणियां निर्धारित की गई हैं; साथ ही सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रही ₹20,000 न्यूनतम वेतन की खबरों को पूरी तरह भ्रामक और अफवाह करार दिया है।

वेतन का चार्ट

QR कोड और WhatsApp का ‘खतरनाक जाल’

नोएडा में हाल ही में हुए हिंसक प्रदर्शनों की जांच में पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जांच के दौरान यह पाया गया कि यह प्रदर्शन अचानक नहीं हुआ, बल्कि इसके पीछे एक सुनियोजित डिजिटल साजिश थी। उपद्रवियों ने रातों-रात WhatsApp ग्रुप्स में लोगों को जोड़ने के लिए QR कोड का इस्तेमाल किया।

गिरफ्तार आरोपियों के फोन से ऐसे सबूत मिले हैं जिनमें उग्र प्रदर्शन करने और लोगों को उकसाने के लिए भड़काऊ पोस्ट डाले गए थे। ‘मजदूर आंदोलन’ के नाम पर बनाए गए इन ग्रुप्स में बाहरी तत्वों की सक्रियता अधिक थी।

सेक्टर 63 की एक फैक्ट्री का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें उपद्रवी दरवाजा तोड़कर अंदर घुसते दिख रहे हैं। वीडियो में फैक्ट्री कर्मी चिल्लाते सुनाई दे रहे हैं कि “ये फैक्ट्री के वर्कर नहीं, सब बाहर के लोग हैं।”

प्रशासनिक एक्शन और चेतावनी

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और WhatsApp ग्रुप के डेटा के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर रही है। सरकार ने सभी कंपनियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे नए मानक के अनुसार ही वेतन का भुगतान करें। साथ ही, माहौल बिगाड़ने वाली किसी भी साजिश से निपटने के लिए खुफिया तंत्र को अलर्ट पर रखा गया है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Tech News: सबसे सस्ता AI स्मार्टफोन ‘Redmi A7 Pro 5G’ लॉन्च; 6300mAh बैटरी और ‘सर्किल टू सर्च’ जैसे फीचर्स से लैस

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा में पति ने पत्नी को सीने में मारी गोली; फिर खुद ने भी की सुसाइड बरसाने में नरदेव चौधरी और थाना प्रभारी के बीच तीखी नोकझोंक Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन