Mon, Jun 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अब सावरकर पर बुरे फंसे राहुल गांधी, कोर्ट पहुंचे सावरकर के पोते सात्यकी

by Raju Chaurasia • April 13, 2023

अब सावरकर पर बुरे फंसे राहुल गांधी, कोर्ट पहुंचे सावरकर के पोते सात्यकी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

हिंदुत्व के पैरोकार रहे विनायक दामोदर सावरकर के पोते सात्यकी सावरकर ने महाराष्ट्र में कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का दावा ठोंका है। सात्यकी ने आरोप लगाया है कि हाल ही में लंदन में भाषण के दौरान राहुल गांधी वीर सावरकर के खिलाफ गलत और झूठे आरोप लगाए हैं।

सात्यकी सावरकर ने कहा कि उनके वकील ने सिटी कोर्ट का रूख किया है और आईपीसी की धारा 499 और 500 के तहत आपराधिक मानहानि की शिकायत दी है। कहा कि कोर्ट के अधिकारी मौजूद नहीं थे, इस वजह से हमें फिर से शनिवार को बुलाया गया है। अभी हमें केस नंबर नहीं मिला लेकिन शनिवार को हमें केस नंबर मिल जाएगा। सात्यकी ने एजेंसी को बताया कि हमने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दायर किया है क्योंकि उन्होंने लंदन में मेरे दादा विनायक दामोदर सावरकर पर गलत आरोप लगाए थे।

सात्यकी ने बातचीत के दौरान कहा कि लंदन में इंडियन डायस्पोरा में सावरकर विषय पर बात करते हुए उक्त टिप्पणियां की हैं। राहुल गांधी ने उस वक्त कहा कि वीडी सावरकर ने अपनी किताब में इस बात का जिक्र किया है कि उनके पांच-छः दोस्तों ने जब एक मुस्लिम व्यक्ति को मारापीटा तो उन्हें खुशी महसूस हुई। राहुल गांधी ने अपनी स्पीच के दौरान कहा कि क्या यह क्रूर कृत्य नहीं है। सात्यकी ने कहा कि राहुल गांधी की यह पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद है। वीडी सावरकर की जिंदगी में ऐसी कोई घटना हुई ही नहीं थी। सात्यकी ने यह भी कि उनके दादा लोकतंत्र में विश्वास रखते थे और मुस्लिमों से साइंटिफिक एप्रोच अपनाने की बात कहते थे।

वीडी सावरकर के पोते सात्यकी ने कहा कि राहुल गांधी के यह आरोप झूठे, मनगढंत और उनकी बेइज्जती करने की नियत से लगाए गए। जब उन्होंने सावरकर की छवि खराब करने की कोशिश की तो हमें लगा कि अब चुप नहीं बैठना चाहिए। यही वजह रही कि हमने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सात्यकी ने दावा किया कि वीडी सावरकर ने किसी किताब में तथाकथित बात का कोई जिक्र नहीं किया है। अब राहुल गांधी कोर्ट में आएं और बताएं कि उन्होंने कहां पर यह बातें पढ़ीं। हमने राहुल गांधी के स्टेटमेंट की कॉपी भी कोर्ट को मुहैया कराई है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.