Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ओडिशा: चीफ इंजीनियर के ठिकानों पर पड़ा छापा, खिड़की से फेंकी गई नोटों की गड्डियां

by Arpita Singh • May 30, 2025
चीफ इंजीनियर के ठिकानों पर छापा

ओडिशा: चीफ इंजीनियर के ठिकानों पर पड़ा छापा, खिड़की से फेंकी गई नोटों की गड्डियां

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। ओडिशा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत चीफ इंजीनियर बैकुंठ नाथ सारंगी के कई ठिकानों पर विजिलेंस विभाग ने एक साथ छापेमारी की। इस दौरान करीब ₹2.1 करोड़ की नकदी जब्त की गई। अधिकारियों ने भुवनेश्वर, अंगुल और पिपिली सहित सात स्थानों पर यह कार्रवाई अंजाम दी।

छापेमारी के दौरान एक चौंकाने वाला वीडियो भी सामने आया, जिसमें चीफ इंजीनियर सारंगी को अपने फ्लैट की खिड़की से ₹500 के नोटों की गड्डियां फेंकते हुए देखा गया। माना जा रहा है कि वह छापे के दौरान अवैध नकदी को छुपाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सतर्कता टीम ने मौके पर मौजूद गवाहों की मौजूदगी में तुरंत रकम को जब्त कर लिया।

अब तक की गई छानबीन में भुवनेश्वर के डुमडुमा स्थित पीडीएन एक्सोटिका अपार्टमेंट से ₹1 करोड़ नकद मिला। अंगुल के दो मंजिला मकान से ₹1.1 करोड़ की नकदी बरामद हुई। नकदी की भारी मात्रा को देखते हुए गिनती के लिए विशेष मशीनें मंगाई गई हैं।

जिन स्थानों पर छापे मारे गए

  • करदगड़िया, अंगुल – दो मंजिला मकान
  • डुमडुमा, भुवनेश्वर – पीडीएन एक्सोटिका फ्लैट
  • सिउला गांव, पिपिली – पुरी का फ्लैट
  • शिक्षकपाड़ा, अंगुल – एक रिश्तेदार का घर
  • लोकेईपासी, अंगुल – पैतृक घर
  • मटियासाही, अंगुल – दो मंजिला पैतृक मकान
  • मुख्य अभियंता कार्यालय, भुवनेश्वर – कार्यालय का चेम्बर

विजिलेंस विभाग यह जांच आय से अधिक संपत्ति के आरोपों के आधार पर कर रहा है। अब टीम सारंगी के बैंक खातों, निवेशों और अन्य संपत्तियों की गहन जांच कर रही है। माना जा रहा है कि आगे की छानबीन में और भी अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं। यह कार्रवाई राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनाई गई ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का बड़ा उदाहरण मानी जा रही है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.