Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

गिरिराज महाराज के छप्पन भोग लगाए

by यूनिक समय • April 2, 2021
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। लायंस क्लब ऑफ मथुरा रेशनल के तत्वावधान में गिरिराज तलहटी काष्र्णि आश्रम में द्विदिवसीय छप्पन भोग एवं होली मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया। गिरिराज महाराज का पंचामृत से अभिषेक कर छप्पन भोग लगाए।
परिक्रमा भी लगाई। साधु सेवा भी कराई। मयूर नृत्य, लठामार फूलों की होली एवं महारास के मंचन ने सभी सदस्यों को आनंद से सराबोर कर दिया ।

होली तंबोला भी कराया। भजन गायिका गौरा मनी देवी दासी ने ठाकुर जी के सामने हरि नाम संकीर्तन एवं भजन गायन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष अमित मित्तल, संयोजक अमित गोयल, अतुल अग्रवाल बंधन, सचिव वरुण अग्रवाल , कोषाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल मीडिया प्रभारी आशीष गर्ग, विकास अग्रवाल, दीपक जौहरी, अनुज गोयल, महेश अग्रवाल, दुर्गेश अग्रवाल, रजनीश गोयल, जितेंद्र गोयल, अमित मित्तल सराफ, विनीत अग्रवाल, राहुल बम्सल, अनूप अग्रवाल एवं भारत भूषण आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.