Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ओलंपिक पदक विजेता Manu Bhaker ने क्रिकेट सनसनी Vaibhav Suryavanshi पर दी अपनी राय; बोली ‘प्रतिभा की कोई उम्र नहीं होती’

by Tarun Bhardwaj • April 28, 2026
Manu Bhaker shares her views on Vaibhav Suryavanshi

ओलंपिक पदक विजेता Manu Bhaker ने क्रिकेट सनसनी Vaibhav Suryavanshi पर दी अपनी राय; बोली ‘प्रतिभा की कोई उम्र नहीं होती’

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली।  भारतीय खेल जगत में एक बार फिर ‘क्रिकेट बनाम अन्य खेल’ की बहस छिड़ गई है। पेरिस ओलंपिक 2024 की डबल ब्रोंज मेडलिस्ट Manu Bhaker से हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान 15 वर्षीय क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बारे में सवाल पूछा गया, जिस पर इंटरनेट यूजर्स ने कड़ी नाराजगी जताई है। फैंस का मानना है कि एक ओलंपिक चैंपियन से दूसरे खेल (क्रिकेट) के बारे में सवाल पूछना उनकी उपलब्धि और व्यक्तित्व का अनादर है।

क्या था पूरा मामला?

नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने मनु भाकर से आईपीएल 2026 के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर उनकी राय मांगी।

Manu Bhaker का संतुलित जवाब

24 वर्षीय मनु ने बेहद शालीनता और समझदारी से जवाब देते हुए कहा, “”अगर खिलाड़ी मानसिक रूप से तैयार है और उसे सही मार्गदर्शन व सकारात्मक माहौल मिल रहा है, तो उम्र मायने नहीं रखती। प्रतिभा की कोई समय-सीमा नहीं होती, इसे 6 साल की उम्र में भी पहचाना जा सकता है और 60 साल की उम्र में भी।” मनु ने विश्वास जताया कि यदि वैभव को सही दिशा में गाइड किया गया, तो वे निश्चित रूप से भारतीय क्रिकेट के अगले ‘सुपरस्टार’ साबित होंगे।”

सोशल मीडिया पर क्यों फूटा गुस्सा?

हालांकि मनु ने बिना किसी झल्लाहट के जवाब दिया, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर नेटिजन्स ने पत्रकारों के इस रवैये को आड़े हाथों लिया। लोगों का तर्क है कि भारत में अन्य खेलों के चैंपियनों को भी अंततः क्रिकेट के इर्द-गिर्द ही बातचीत करने पर मजबूर किया जाता है। ओलंपिक मेडल विजेता की अपनी एक बड़ी पहचान है, ऐसे में उनसे किसी अन्य उभरते क्रिकेटर पर टिप्पणी मांगना उनके कद को कम करने जैसा है।
यूजर्स ने आरोप लगाया कि भारत में क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों को आज भी ‘सेकंड क्लास’ समझा जाता है।

एशियाई खेल और विश्व चैंपियनशिप

निशानेबाजी से एक छोटा ब्रेक लेने के बाद मनु भाकर अब अपने अगले बड़े मिशन की ओर बढ़ रही हैं। 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए क्वालीफिकेशन चक्र इसी साल से शुरू हो रहा है। मनु की प्राथमिकता जापान में होने वाले एशियाई खेल और विश्व चैंपियनशिप हैं। 24 वर्षीय पिस्टल निशानेबाज ने कहा कि ये बड़ी प्रतियोगिताएं उन्हें फिर से उसी मानसिक मजबूती और प्रतिस्पर्धी स्तर पर ले जाएंगी, जिसकी बदौलत उन्होंने पेरिस में सफलता का स्वाद चखा था।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Assam AHSEC HS Result 2026: असम बोर्ड 12वीं का परिणाम घोषित; जानें मार्कशीट डाउनलोड करने का तरीका

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Maruti Brezza का नया Facelift मॉडल जल्द होगा लांच क्रिकेटर आकाश दीप ने अक्षिता राज संग रचाई शादी वेनेजुएला में हाई तीव्रता के दोहरे भूकंपो से मची भारी तबाही आईटी और मेटल शेयरों में भारी बिकवाली से सेंसेक्स 893 अंक टूटा टीम इंडिया की जर्सी देख भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी सीयूईटी यूजी का रिजल्ट घोषित लखनऊ अग्निकांड पर अभिनेता सोनू सूद का छलका दर्द Lionel Messi ने रचा इतिहास; वर्ल्ड कप में सर्वाधिक गोल करने वाले बने खिलाड़ी